बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ था उस काली रात

नई दिल्ली। श्रीदेवी की अचानक मौत से पूरा देश सदमें में है। किसी को यकीन नही हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी एक ऐसी अदाकार थीं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं थी, वह अपने आप में एक शस्खियत थी। हवा-हवाई अपने बलबूते पर फिल्म को हिट कराने का हौसला रखती थीं। लेकिन उनकी मौत के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। श्रीदेवी की मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन उस रात क्या हुआ था जब श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांसे ली थी।

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बाथरूम में देखा था तो वह उस समय वह बेसुध बाथटब में पड़ी हुई थीं। दुबई के खलीज टाइम्स ने भारतीय दूतावास के हवाले से उस रात की पूरी कहानी बताई है। खलीज टाइम्स के अनुसार बोनी कपूर और श्रीदेवी को दुबई से मुंबई के लिए निकलना था लेकिन मुंबई आने से पहले बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी को एक स्पेशल सरप्राइज देना चाहते थे। वह श्रीदेवी को डिनर के लिए ले जाना चाहते थे। उन्होंने शाम को श्रीदेवी को अपने प्लान के बारें में बताया, श्रीदेवी तुरंत तैयार हो गईं। दोनों ने 15 मिनट एक-दूसरे से बात की। फिर श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में चली गईं। बोनी कपूर उस दौरान श्रीदेवी का इंतजार कर रहे थे। जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आईं, तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बोनी ने धक्का मारकर दरवाजा खोला।

दरवाजा खुलते ही बोनी ने देखा कि श्रीदेवी बेसुध बाथ टब में पड़ी हुई हैं। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। करीब रात 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और चिकित्सा सहायक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मिस 'हवा-हवाई' इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। इसके बाद उनके शरीर को जांच के लिए फरेंसिक मेडिसिन के लिए जनरल डिपार्टमेंट ले जाया गया। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार दोपहर दो बजे तक उनका शव मुंबई पहुंच सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण