बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण

झारखंड के कई जिलों में चंद्रग्रहण देखने के लिए स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई है। वहीं बिहार में बादल होने की वजह से चंद्र ग्रहण नहीं दिखा। झारखंढ के जमशेदपुर में शाम 5.58 पर चंद्रग्रहण दिखाई दिया। रांची में भी लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ ग्रहण





आपको बता दें कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज यानि कि 31 जनवरी को दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। यह विभिन्न शहरों में विभिन्न समय पर दिखेगा। ऐसा पहली बार 35 सालों में हो रहा है जब चांद तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 का समय भारत में 5:18 पर शुरू हो गया है। इसके बाद यह रात 8:41 मिनट तक रहेगा।
गायत्री मंत्र का करें जाप-
शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण में किया जाने वाला जप, तप, पूजा आदि करने से पुण्य तो मिलता ही है। जातक के सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। ग्रहण लगने पर किया जाने वाला दान सर्वोच्च माना जाता है। इससे कुंडली के कई दोष भी कटते हैं। वैसे तो चंद्रग्रहण राशियों के हिसाब से अलग-अलग प्रभाव डालेगा लेकिन इस दौरान गायत्री मंत्र जाप करते रहने से प्रत्येक राशि के सभी दोषों का निवारण हो जाएगा। इसके अलावा हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण का भी विशेष महत्व है।
चंद्रग्रहण का समय-
बुधवार को पड़ने वाले चंद्रग्रहण की अवधि को लेकर अलग-अलग राय है। कुछ की राय में इसकी अवधि तीन घंटे 24 मिनट होगी। कुछ कीराय में 2.43 घंटे और कुछ की राय में 77 मिनट। फिर भी, इस चंद्रग्रहण की अवधि सबसे लंबी मानी जा रही है।
चंद्रग्रहण का समय- 05.18 से 08.41.10 मिनट तक
चंद्रग्रहण की अवधि-3 घंटे 24 मिनट 10 सेकेंड ( अधिकांश की राय में)
सूतक काल प्रारम्भ- प्रात: 05 बजकर 18 से
सूतक काल की समाप्ति ( मोक्ष काल)- रात्रि 08.41 मिनट

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग