चैंपियंस ट्रॉफी मे भारत पाकिस्तान का ऐसा रहा है सफ़र.


Sports Desk |18 June


वर्ष 1998 में आइसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत आइसीसी की तरफ से की गई और बाद में वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आइए एक नजर डालते इन दोनों देशों के चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के 19 वर्ष के सफर पर। 


भारत का चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक का ऐसा रहा है सफर-


वर्ष - 1998 - भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। 


वर्ष - 2000 - भारत न्यूजीलैंड से फाइनल में हार कर रनर रहा। 


वर्ष - 2002 - भारत ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब जीता। 


वर्ष - 2004 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया। 


वर्ष - 2006 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया। 


वर्ष - 2009 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया। 


वर्ष - 2013 - भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। 


पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक का ऐसा रहा है सफर-


वर्ष - 1998 - पाकिस्तान का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। 


वर्ष - 2000 - पाकिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 


वर्ष - 2002 - पाकिस्तान पहले दौर में ही बाहर हो गया।


वर्ष - 2004 - पाकिस्तान का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। 


वर्ष - 2006 - पाकिस्तान पहले दौर में ही बाहर हो गया।


वर्ष - 2009 - पाकिस्तान सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। 


वर्ष - 2013 - पाकिस्तान पहले दौर में ही बाहर हो गया। 


क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण