स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन हादसा टला.


पटना [जेएनएन]। बिहार के जयनगर से नई दिल्‍ली तक जाने वाली जयनगर-दिल्‍ली स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस में रविवार की सुबह आग लग गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन को तत्‍काल रोक  दिया गया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।


जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही जयनगर से ख्‍ुाली, उसके पैंट्रीकार में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ती देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। फिर, ट्रेन को वापस स्‍टेशन पर लाया गया।


स्‍टेशन पर आग पर काबू पा लिया गया। रेल प्रशासन घटना के कारणों की पड़ताल में  लग गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण