दक्षिण कोरिया से लौटी शिक्षा, एमडीडीएम मे हुई सम्मानित.



  • 25 मई, 2017 12:18 PM


एमडीडीएम कॉलेज के बीकॉम पार्ट थ्री की छात्रा शिक्षा कुमारी के दक्षिण कोरिया से लौटने पर बुधवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने शिक्षा को मिठाई खिलाई, माला पहनाया और मोमेन्टो प्रदान किया। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गौरव की बात है। हम इनके सुखद जीवन की कामना करते हैं। कॉलेज इनकी हर संभव मदद करेगा। मौके पर डॉ. विनिता झा, डॉ. अलका जायसवाल, डॉ. पंकज पुरुषोत्तम, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार भी उपस्थित थे। पूरे बिहार से एकमात्र शिक्षा का हुआ था चयन: एनएसएस के तहत समाज सेवा को लेकर शिक्षा का चयन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स ने किया था। दक्षिण कोरिया में शिक्षा ने दस दिनों तक सांस्कृतिक संवाद का आदान-प्रदान किया। देश भर के 35 वॉलंटियर को यह मौका मिला था। इनमें एनएसएस से दो छात्राओं का चयन हुआ था। पूरे बिहार से एकमात्र शिक्षा कुमारी का चयन किया गया था। शिक्षा को इंदिरा गांधी अवार्ड भी मिल चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण