पटना को 237 आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका चाहिए, भरें फॉर्म
Raftaar News 24 ● Anurag Shrivastava ★पटना को 237 आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका चाहिए, भरें फॉर्म •बिहार सरकार (पटना) के समाज कल्याण विभाग ने समेकित बाल विकास सेवाओं के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के 237 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां बाढ़-अथमलगोला, मोकामा-घोसवरी और पालीगंज के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नए आंगनवाड़ी केंद्रों में की जाएंगी। इच्छुक और योग्य महिलाएं पदों के लिए डाक से आवेदन भेज सकती हैं। पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित जानकारियां इस प्रकार हैं : •परियोजना का नाम : बाढ़-अथमलगोला कुल पद : 38 (पदों के आधार पर रिक्तियां) - आंगनवाड़ी सेविका, पद : 20 - आंगनवाड़ी सहायिका, पद : 18 •परियोजना का नाम : मोकामा-घोसवरी कुल पद : 50 (पदों के आधार पर रिक्तियां) - आंगनवाड़ी सेविका, पद : 26 - आंगनवाड़ी सहायिका, पद : 24 •परियोजना का नाम : पालीगंज कुल पद : 149 (पदों के आधार पर रिक्तियां) - आंगनवाड़ी सेविका, पद : 75 - आंगनवाड़ी सहायिका, पद : 74 •योग्यता (पद के आधार पर) - आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्र...