Padmavat Review: अगर आप भंसाली के फैन हैं, कुछ खूबसूरत देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को देखें. फिल्म कहीं-कहीं स्लो है लेकिन इसमें ना कुछ विवादित है और ना ही आपत्तिजनक.
Padmavat Review: अगर आप भंसाली के फैन हैं, कुछ खूबसूरत देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को देखें. फिल्म कहीं-कहीं स्लो है लेकिन इसमें ना कुछ विवादित है और ना ही आपत्तिजनक. स्टार कास्ट: दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, जिम सरभ, रज़ा मुराद, अनुप्रिया गोयंका डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली रेटिंग: 3.5 'एक जंग हुस्न के नाम...' ये इस फिल्म का एक डायलॉग है और पूरी फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमती है. ये जंग रानी पद्मावती को पाने के लिए सनकी, पागल सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी शुरू करता है. इस फिल्म में जंग सिर्फ राजपूतों और खिलजियों के बीच नहीं होती बल्कि हर किरदार एक जंग लड़ रहा होता है. पद्मावती अपनी मर्यादा बचाने की जंग लड़ती हैं, राजा रतन सिंह चित्तौड़ और राजपूतों की आन-बान और शान के लिए लड़ रहे होते हैं. खिलजी की पत्नी मेहरून्निसा अपने ही पति से लड़ती है. इस फिल्म को लेकर उपजे विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम बदलने और डिस्क्लेमर लगाने के लिए कहा था. फिल्म शुरू होने से पहले ही ये डिस्कलेमर आता है कि कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और ये फिल्म कहीं से भी सती प्रथा को बढ़ावा न...