Posts

Showing posts with the label Padmashri Honour

झारखंड: जमशेदपुर के प्रो. दिगंबर हांदसा को मिला पद्मश्री सम्मान

Image
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए  दिए जाने वाले पद्म सम्मान का ऐलान कर दिया  गया है। इनमें जमशेदपुर के संताली भाषा के विद्वान प्रो. दिगंबर हांदसा को पद्मश्री सम्मान मिला है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. हांदसा को यह सम्मान मिला है। उन्होंने भारतीय संविधान का संताली भाषा में अनुवाद करने के साथ ही कई पुस्तकें भी लिखीं हैं। अभी बहुत कुछ करना है :  पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी संताली भाषा के लिए बहुत कुछ करना है। यह एक पड़ाव है। सम्मान मिलने की घोषणा सुनकर अच्छा लग रहा है और यह खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे उन्हें इसकी जानकारी मिल गई थी। यह बात उन्होंने अपने परिवार के लोगों को भी बताई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पार्वती हांसदा की मृत्यु कई साल पहले हो गई थी। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी तुलसी हांदसा की मृत्यु हो चुकी है। बड़े बेटे का नाम पूरन हांसदा है, जिनका पेट्रोल पम्प है। छोटा बेटा कुंवर हांसदा मुम्बई में इंजीनियर है। अन्य बेटियों के नाम सरोज...