दिनेश नंदन सहाय का हुआ निधन।
अभी अभी त्रिपुरा के पूर्व एवं छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का निधन हो गया। वो 82 साल के थे। आइये जानते है उनके बारे में संक्षिप्त रूप में। दिनेश नंदन सहाय (जन्म 2 फरवरी 1936) त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल थे। इनका जन्म मधेपुर, बिहार में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम किशोरी देवी और पिता का नाम देव नंदन सहाय है। इनका पालन पोषण पटना में हुआ था। इन्होंने इंग्लिश में अपना एम ए पूरा कर एच डी कॉलेज, अरह में प्रवक्ता के रूप में अपना करियर प्रारम्भ किया और इसके बाद सन् 1960 में भारतीय पुलिस से जुड़ गए। इन्होंने मंजू सहाय से शादी की तथा इनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। सेवा निवृत्ति के बाद ये समता पार्टी से जुड़ गए।ये छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल थे, 2000 से 2003 के दौरान। ये सन् 2003 में त्रिपुरा के राज्यपाल बने।