Posts

Showing posts with the label Chief Minister Raghuvar Das

गणतंत्र दिवस: सीएम बोले, विकास की मजबूत लकीर में हमारी सरकार सफल

Image
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य की जनता के सकारात्मक सहयोग से विकास की एक मजबूत लकीर खींचने में हमारी सरकार सफल हुई है। मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उपराजधनी दुमका में झंडोतोलन के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस बात का दावा पूरे विश्वास के साथ कर सकता हूँ कि जिन उम्मीदों एवं अपेक्षाओं के साथ राज्य की जनता ने हमें सत्ता सौपी थी,उन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार मजबूत एवं ईमानदार प्रयास कर रही है।झारखंड के माहौल बदल गया है। संताल परगना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संताल परगना कभी विकास के दौड़ में पीछे राह गया था,आज राज्य के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना के विकास के लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।हाल में ही संताल परगना की जनता को समर्पित 3000 करोड़ की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद एक प्रमुख चुनौती रहा है...