बिहार टॉपर स्कैम पार्ट- 2: पिछले साल रूबी तो इस साल गणेश, जानें पूरी कहानी.
नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क] । पिछले साल बिहार बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद यह देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। टॉपर घोटाले के कारण बिहार और राज्य की शिक्षा व्यवस्था की जमकर खिल्ली उड़ी थी। ऐसा ही कुछ इस साल रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर देखने को मिल रहा है। इस साल 12वीं की परीक्षा में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में सिर्फ 35 फीसद छात्र ही पास हुए हैं। विवाद सिर्फ रिजल्ट खराब आना ही नहीं है, पिछली बार की टॉपर रूबी राय की तरह ही इस बार का टॉपर भी अपने विषय में फिसड्डी दिख रहा है। • पिछले साल के मुकाबले आधा हुआ रिजल्ट, टॉपर फिर भी फिसड्डी नया रूबी राय साबित हो सकता है इस साल का टॉपर गणेश पिछले साल रिजल्ट आया था तो तमाम मीडियाकर्मी टॉपर रूबी राय का इंटरव्यू करने पहुंचे गए थे। लेकिन रूबी के इंटरव्यू ने एक ऐसे घोटाले का खुलासा कर दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। आर्ट्स टॉपर रूबी राय ने न सिर्फ कैमरे के सामने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया, बल्कि यह भी कहा कि इस विषय में खाना बनाने के बारे में सिखाया जाता है। इस साल के आर्ट्स टॉपर गणेश भी सवालों के घेरे में हैं। रि...