Posts

Showing posts with the label क्राईम

नैंसी हत्या मामले में दुष्कर्म या एसिड अटैक की बात को डीएसपी ने किया खारिज

Image
( सभी तस्वीर  livecity media से सभार ) मधुबनी (रफ़्तार न्यूज़): मधुबनी जिलान्तर्गत अंधरामठ थाना के महादेवमठ गांव से विगत 25 मई की संध्या अपहृत रविन्द्र नारायण झा की पुत्री बारह वर्षीया नैंसी की लाश की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामले को शीघ्र सुलझा लेने का दावा किया गया है. उपरोक्त संदर्भ में मंगलवार अपराह्न अंचल पुलिस थाना फुलपरास में मीडियाकर्मियों से मुखातिब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) उमेश्वर चौधरी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी (48/17, अंधरामठ थाना) में नामजद दो अभियुक्तों ग्रामीण पवन झा एवं लालू झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  ( सभी तस्वीर  livecity media से सभार ) घटना के दिन संध्या में नैंसी को अंतिम बार इसी के साथ देखा गया था. जांच के क्रम में ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि भी की है. गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ मृतका के परिवार की पुरानी दुश्मनी थी. गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों ने भी इस दुश्मनी को स्वीकार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि नैंसी के ऊपर एसिड अटैक अथवा उसके साथ व्यभिचार या उसे जलाकर मारने की बात निर्मूल है. ( सभी तस्वीर  ...

छात्रा अपहरण कांड: पूसा मार्ग कन्हौली जाम.

Image
• रफ़्तार न्यूज़ 28 May • 21:39  छात्रा अपहरण कांड कि अब तक कि पूरी कहानी. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से बारहवीं की छात्रा गायब। घर में बिखरे खून के छीटें। परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका। हज़ारीबाग में पुलिस (सैफ ) के जवान हैं छात्रा के पिता।  मामला मिठनपुरा थाना के कन्हौली का है। जहाँ दिनदहाड़े तीन बजे दिन में घर से छात्रा को अगवा करने की आशंका जताई गयी है। छात्रा की माँ मुन्नी कुमारी स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं। ड्यूटी के दौरान दिन के तीन बजे जब उनकी बेटी से फोन पर बात हुयी तब वह खाना खाने की बात कहकर खाने चली गयी। लगभग तीन बीस पर घर के ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे बढ़ई मिस्त्री ने उनको फोन कर चाय पीने की बात कही। मुन्नी कुमारी  जब बेटी को फोन की तब किसी ने फोन नहीं उठाया। किसी अज्ञात की आशंका से मुन्नी ने घर के ऊपरी मंजिल में काम कर रहे लोगों को निचे जाकर बेल बजाने को कहा। नीचे आने पर मिस्त्री ने मुन्नी को फोन कर जानकारी दी की आपके घर का दरवाजा खुला है ,और बेटी घर में नहीं है।  फ़ौरन मुन्नी ने अपने और बेटे को घटना की सूचना दी। घर आने पर आस पड़ोस में छात्रा की...

नाबालिग अपहरण कांड मुजफ्फरपुर पुलिस कि हुई किरकिरी.

Image
• Raftaar News • 25 May 23:43 PM  दो नाबालिंग के कथित अपहरण मामले में मुजफफरपुर पुलिस की हो रही किरकिरी.. वक़ील समूह ने दी आंदोलन की धमकी दुसरो को न्याय दिलाने वाला वकील आज खुद अपनी दो मासूम नाबालिग बच्चियों के जिंदगी की भीख मांग रहा है ॥ पीड़ित वकील ने पुलिस पर आरोपियों को पीआर बांड पर छोड़ देने का आरोप लगाया है ॥  पीड़ित वकील के अनुसार जिस संगीन मामलों की धाराओं में न्यायालय भी जमानत देने से पहले गहन सूझ बूझ दिखता हो वही मुजफ्फरपुर की अहियापुर पुलिस ने नन बेलेबुल धारा मे आरोपित को पीआर बांड पर छोड़ दिया। मामला मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जगदम्बा नगर का है जहाँ से 13 मई को एक वकील के नाबालिग पुत्री और पोती का अपहरण कर लेने का कथित मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित वकील के अनुसार इस घटना के दो आरोपितों को स्थानीय लोगो के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था पर गिरफ्तार आरोपित को थानेदार ने पीआर बांड पर छोड़ दिया ॥ जबकि कानून विद्द का मानना है कि जिन धाराओं मे सात वर्ष से अधिक की सजा हो सकती है उसमें पुलिस जमानत नहीं दे सकती ॥ आज तक उस दोनों नाबालिग बच्चियों का पता न...

फिर पैदा हुआ एक और ओसामा कहा पिता कि मौत का लूँगा बदला

Image
Raftaar News 13 May. 2017 20:33 News Desk वाशिंगटन। आतंकवादी संगठन अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्या के उद्देश्य से की गई कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सुरक्षाबलों के हाथ उसके कुछ निजी खत लगे थे, जिससे खुलासा हुआ है कि दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादी का बेटा अपने पिता की ‘हत्यारी विचारधारा’ को आगे ले जाना चाहता है और उसका इरादा अपने पिता की मौत का बदला लेना है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एक पूर्व एजेंट ने यह जानकारी दी है। अमेरिका में 11 सितंबर, 2011 को हुए घातक आतंकवादी हमले को लेकर आतंकवादी समूह की जांच का नेतृत्व कर चुके अली सौफान ने कहा, “वही बेटा आज एक मजबूत और बड़े अलकायदा का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।” सौफान ने यह बात लादेन के बेटे हमजा के एक पत्र के आधार पर कही है, जिसे कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था और उसे अब सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने कहा कि वह ओसामा (पत्र में) से कहता है कि उसे याद है ‘हर इशारा..हर मुस्कुराहट, हर शब्द जो आपने मुझे दिए हैं।’ इस वक्त हमजा की उम्र लगभग 28 साल हुई होगी और जिस वक्त उसने पत्र लिखा था, उस वक्त वह 22 साल का था। उसने काफी सा...

रिपब्लिक टीवी के खिलाफ़ राजद ने खोला मोर्चा

Image
अनुराग श्रीवास्तव   8:26 pm राजद के राष्ट्रीय पर्वक्ता मनोज झा ने सोशल मीडिया में Republic टीवी के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर टीवी पर हमला किया. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि “एक नए चैनल @republic के आगाज़ के तरीके से स्पष्ट है कि भाईसाब ‘बादशाह’ के श्रधालुओं की फेहरिस्त में सबको पछाड़ कर सबसे आगे जाना चाहते हैं.” http://www.mdhspices.com/ — Manoj K Jha (@manojkjhadu) May 6, 2017 उसके बाद अपने दुसरे ट्वीट में कहा कि “A new channel @republic goes on air 2 day adding 2 d huge competition among some channels 2 become PRAVDA 4 d regime. Yellow journalism!!!!” उन्होंने न्यूज नहीं चलाने का आरोप भी लगाया कहा कि “सुपारी पत्रकारिता का नया मुकाम @republic.रिपोर्टरमहोदय ने मेरी प्रतिक्रिया ली और चैनल ने चलायी नहीं. शायद उनके आका नाराज़ हो जाते.जय हिन्द” वहीं तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव ने ट्वीट कर Republic को बहिस्कार करने का अपील किया. कहा इस चैनेल के एमडी बीजेपी केरला से वाईस चैरमैन है. The MD of @republic Mr @rajeev_mp is Vice chairman of ...

अब यहां है निर्भया का नाबालिग दोषी, सोशल मीडिया पर उठी सजा की मांग

Image
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखने का फैसला सुनाया. निर्भया के 4 गुनाहगार तिहाड़ जेल में बंद हैं. राम सिंह जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका है तो इस वारदात का नाबालिग आरोपी राजधानी दिल्ली से हजारों मील दूर दक्षिण भारत में कहीं रेस्टोरेंट में काम कर जिंदगी गुजर-बसर कर रहा है. निर्भया का नाबालिग रेपिस्ट अब 23 साल हो चुका है. 3 साल की सजा के बाद 20 दिसंबर, 2015 को नाबालिग को रिहा कर दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आफ्टर केयर' प्रोग्राम के तहत नाबालिग को एक नई गुमनाम जिंदगी देकर बसाया गया. इस प्रोग्राम में शामिल रहे एक अधिकारी ने बताया कि उसको हमेशा मारे जाने का डर लगा रहता था. अधिकारी ने बताया कि जिस दिन उसे रिहा किया गया, काफी संख्या में लोग उसे तलाश रहे थे. जान को खतरा देखते हुए कड़ी सुरक्षा में उसे गोपनीय जगह पर रखा गया. जिसके बाद उसे एक एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं से उसे दक्षिण भारत के किसी अनजान शहर में रेस्टोरेंट में बतौर कुक लगवा दिया गया. रेस्टोरेंट का मालिक भी जुवेनाइल के अतीत के बारे में नहीं जानता ...

निर्भया के रेपिस्ट मुकेश सिंह की बात सुन किसी का भी खून खौल जाए

Image

दिल्ली गैंगरेप केस : निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों की फांसी सुप्रीम कोर्ट से भी बरकरार

Image
​नई दिल्‍ली: दिल्ली ही नहीं बल्कि देश को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में चार दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगाते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा है. फैसले के दौरान निर्भया के माता-पिता कोर्ट में मौजूद थे. फैसला सुनकर निर्भया की मां की आंखों में आंसू आ गए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा-सेक्स और हिंसा की भूख के चलते बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दोषी अपराध के प्रति आसक्त थे. जैसे अपराध हुआ, ऐसा लगता है अलग दुनिया की कहानी है. जजों के फैसला सुनाने के बाद कोर्ट में तालियां बजीं. गैंगरेप के चार दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को साकेत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर 14 मार्च  2014 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी. दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद तीन जजों की बेंच को मामले को भेजा गया और कोर्ट ने केस में मदद के लिए दो एमिक्‍स क्यूरी नियुक्त किए गए थे.  सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह की. हर सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को भी मामले की सुनवाई ...

गिरिडीह : माइका कें अवेध खान मे चाल गिरने से 4 कि मौत 3 घायल

Image
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के उग्रवाद प्रभावित लोकाय नयनपुर थाना इलाके में संचालित माइका के अवैध खदान में सोमवार को चाल धंस गयी. इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गयी है, वही तीन मजदूर घायल हो गये. मृतकों में 12 वर्षीय बाल मजदूर लक्ष्मी कुमारी के अलावा रंजीत राणा और सुखदेव राणा   शामिल है. देवन्ति देवी, गिरिजा देवी और आठ वर्षीय कुसुम कुमारी इस दुर्घटना में घायल हो गयीं. बताया जाता है कि लोकाय के जंगलों में बिहार की सीमा से सटे इलाके में अवैध रूप से माइका व पत्थर का खदान का संचालन किया जाता है. इन खदानों में प्रत्येक दिन दर्जनों मजदूर काम करते हैं. सोमवार को भी माइका का खनन करने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान चाल धंस गयी और तीन मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गयीं ओर किसी तरह दबे लोगों को निकाला गया. बाद में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई. मृतकों को उनके घर भेज दिया गया वहीं घायलों का इलाज गुप्-चुप तरीके से कराया जाने लगा. मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे इसकी भी तैयारी अवैध खदानों के संचालकों ने की है लेकिन देर शाम को मामले की जानकारी पुलिस को लग ग...

सुकमा नक्सली हमला : जिन्होंने देश के लिए दी कुर्बानी, अब उन्हें दो गज जमीन मयस्सर भी नहीं

Image
ब क्सर :  देश की रक्षा के लिए गोलियां खाने के बावजूद वीर के मन में सिर्फ एक ख्याल था कि भारत मां का कोई और लाल देश के दुश्मनों की गोलियों का शिकार न हो जाये. इसलिए घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी राइफल से अंधाधुंध फायर करते हुए नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया. ऐसा करके अभय मिश्रा ने देश के साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया. लेकिन, तिरंगे में लिपटा शहीद का शव जब खुद के गांव पहुंचा, तो जिला प्रशासन ने यह कह कर दो गज जमीन देने से इनकार कर दिया कि सरकार का ऐसा कोई आदेश नहीं है. कांस्टेबल, अभय मिश्रा उन 26 सीआरपीएफ जवानों में थे, जिनकी जान सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में चली गयी. भोजपुर जिले में एक गांव है, तुलसी. शहीद जवान यहीं के रहने वाले थे. मंगलवार को उनका शव गांव लाया गया. यहां शहीद के परिजनों और गांव वालों को इच्छा थी कि गांव में मौजूद सरकारी जमीन पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाये. इसके लिए जगदीशपुर एसडीओ से जमीन मांगा गया. लेकिन, एसडीओ ने नियमों का हवाला देकर, जमीन देने से इनकार कर दिया. बाद में गांव के ही एक शख्स ने जमीन दान की तब, श...

राजद विधायक पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे सुरेंद्र यादव बाल बाल बचे

Image
गया मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है और पुलिस प्रशासन इस पर नियंत्रण करने पर असफ़ल साबित हो रही है अपराधी दिन पर दिन जुर्म किये जा रहे है  इसके बावजूद पुलिस मात्र मूकदर्शक बनी बैठी है। इसी क्रम में बेलागंज के राजद MLA डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के क़ाफ़िले पर सड़क लुटेरों ने हमला कर दिया। यह वारदात रविवार की देर रात हुई। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रविवार की देर रात राजद के दबंग विधायक माने जाने वाले बेलागंज विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के योगिया सिमरा गांव में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे श्रीपुर बाग़ीचा के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से कुछ अपराधी पेड़ गिरा कर मोटरसाइकिल सवारों के साथ लूटपाट कर रहे थे। जैसे ही विधायक डॉ. यादव का क़ाफ़िला वहां पहुंचा अपराधियों ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। जैसे ही विधायक अपनी गाड़ी से बाहर निकले, उन्हें देख अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। इस दौरान विधायक के बॉडीगार्डों ने जवाबी फायरिंग भी की। हालांकि लु...

मुजफ्फ़रपुर मे मरीज कि मौत़ पर बवाल एन एच जाम

Image
मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत के बाद ग्रामीण व जूनियर डॉक्टर भिड़े, उपद्रव, आगजनी, फायरिंग, नेशनल हाइवे जाम 21 April, 2017 01:54 pm मुजफ्फरपुर :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र श्री कृष्ण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा हड़ताल कर देने से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह बाधित हो गयी है. जानकारी के मुताबिक देर रात मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद आक्रोशित डॉक्टरों ने हड़ताल कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है. फिलहाल, स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी हुई है और गुस्साये जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल के तीन एंबुलेंसों में आग लगा दिया है. सूचना के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस पहुंच चुकी है.  स्थानीय लोगों की मानें तो डॉक्टरों ने नेशनल हाइवे 77 को जाम कर दिया, उसके बाद आस-पास के ग्रामीण भड़क गये और डॉक्टरों के खिलाफ वह भी सड़क पर उतर गये. बताया जा रहा है कि घटना की कवर करने गये मीडियाकर्मियों को भी डॉक्टर निशाना बना रहे हैं. मरीज की मौत के बाद हंगामा शुरू हुआ और उसके बाद मारपीट और फायर...