Posts

Showing posts with the label National Voter's Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष

Image
Raftaar News 24|| News Desk हम साल के पहले महीने में हैं और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं में से एक जो है वह है हमारा गणतंत्र दिवस। लेकिन एक और महत्वपूर्ण दिन इसी महीनेमें आता है, जो है राष्ट्रीय मतदाता दिवस। यह भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश युवा भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार ने २०११ साल से हर साल २५ जनवरी को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” ​​के रूप में मनाने का फैसला किया। २५ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि २५ जनवरी १९५० को, हम गणतंत्र राष्ट्र बनने के एक दिन पहले; चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। हम २०११ से यह दिन मना रहें है| राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विचार एक आम वोटर कैप्टन चाँद ने साल २०१० में दिया था। चुनाव आयोग ने सुझाव स्वीकार किया और इसमें सुधार करके २५ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस शुरू किया| २०११ में यह पहिली बार मनाया गया, इस साल हम ८ वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनायेंगे| पहले मतदाता की पात्रता आयु २१ वर्ष थी, लेकिन १९८८ में इसे १८ साल तक घटा दिया गया...