Posts

Showing posts with the label खेल जगत

दिल मे बसने वालो ने दिल तोड़ा जिसका कही जिक्र नही उन्होने ही लाज बचाई.

Image
एक खेल पत्रकार के तौर पर जब एक दिन में तीन-तीन बड़े मुकाबले सामने हों तो काम के साथ-साथ उत्साह भी होता है..लेकिन हमेशा की तरह अजीब तब लगता है जब ज्यादातर लोगों को सिर्फ एक ही मुकाबले के बारे में पता हो। अब इसे क्रिकेट को लेकर सालों से पनपती दीवानगी कहें या अन्य खेलों को मिलता न के बराबर समर्थन। कहानी रविवार को पूरी तरह बदल गई, जब नजरअंदाजी के बावजूद रईस क्रिकेट पर भारी पड़ गए अन्य खेलों के धुरंधर। - भारत Vs पाकिस्तान (क्रिकेट) आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान पहुंचे तो आंकड़े खंगालने की जरूरत नहीं पड़ी। सब जानते थे कि आइसीसी के टूर्नामेंट में हमेशा भारत ही भारी पड़ता है। भारत ने टॉस जीता और सीना चौड़ा करके फील्डिंग का फैसला किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों फखर जमान (114) अजहर अली (59) ने तो धुनाई की, बाद में मोहम्मद हफीज (नाबाद 57) ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आलम ये रहा कि स्कोर 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन तक जा पहुंचा। जवाब में उतरी भारतीय टीम उम्मीदों के दबाव में ऐसा दबी कि 158 रनों पर पस्त होकर 180 रनों से मैच गंवा दिया। - किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन) जब इंग्लै...

हिसाब बराबर क्रिकेट मे पाकिस्तान तो हॉकी मे भारत सिकंदर.

Image
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराकर खिताब पर कब्ज़़ा जमा लिया। खिताबी जंग में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 04 विकेट खोकर 338 रन बनाए। 339 रन का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 30.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। आमिर ने तोड़ी भारत की कमर भारतीय पारी की तीसरी गेंद पर मोहम्मद आमिर ने रोहित शर्मा (0) को शून्य पर आउट कर दिया। विराट कोहली 05 रन बनाकर आमिर की गेंद पर शादाब खान को कैच थमा गए और पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता। इसके बाद शिखर धवन 21 रन बनाकर मोहम्मद आमिर  की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज़ अहमद को कैच थमा गए और भारत को लगा तीसरी झटका। इसके बाद युुवराज सिंह भी शादाब खान की गेंद पर 22 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। युवराज के बाद धौनी भी 4 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर इमाद वसीम को कैच थमा गए और भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन। केदार जाधव भी 9 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर सरफराज खान को कैच दे बैठे। हार्दिक पांड्या ने 43 गेंद पर 76 रन की धमाकेदार पारी...

चैंपियंस ट्रॉफी मे भारत पाकिस्तान का ऐसा रहा है सफ़र.

Image
Sports Desk |18 June वर्ष 1998 में आइसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत आइसीसी की तरफ से की गई और बाद में वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आइए एक नजर डालते इन दोनों देशों के चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के 19 वर्ष के सफर पर।  भारत का चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक का ऐसा रहा है सफर- वर्ष - 1998 - भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया।  वर्ष - 2000 - भारत न्यूजीलैंड से फाइनल में हार कर रनर रहा।  वर्ष - 2002 - भारत ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब जीता।  वर्ष - 2004 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया।  वर्ष - 2006 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया।  वर्ष - 2009 - भारत पहले दौर में ही बाहर हो गया।  वर्ष - 2013 - भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता।  पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक का ऐसा रहा है सफर- वर्ष - 1998 - पाकिस्तान का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया।  वर्ष - 2000 - पाकिस्तान ने सेमीफाइनल ...

भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, अब पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत.

Image
मौजूदा विजेता भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में एकतरफा बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब खिताबी मुकाबले में उसकी भिड़ंत रविवार को पाकिस्तान से होगी. अगर भारत पाकिस्तान को फाइनल में हरा देता है तो लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करेगा. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 50 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 264 रनों पर सीमित कर दिया. इस टारगेट को भारत ने शिखर धवन (46), मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (नाबाद 123) और विराट कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से 40.1 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. रोहित-शिखर की रिकॉर्ड साझेदारी बांग्लादेश के खिलाफ भारत को लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आई. रोहित और धवन की 'चैंपियंस ट्रॉफी विशेषज्ञ जोड़ी' ने उसे मनमाफिक शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 14.4 ओवरों में 87 रन जोड़े. यह जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी बन गई है. इस जोड़ी ने 9 पारियों में अभी तक 85.11 की औसत से 766 रन बनाए हैं. धवन चार रन से अर्धशतक से चूक गए और विपक्षी ...

भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य, बांग्लादेश के गिरे 7 विकेट.

Image
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने बांग्लादेश उतरी थी। आपको बता दें कि बांग्लादेश ने 264 रन बनाये हैं और वहीं उनके 7 विकेट गिरे हैं। प्लेइंग इलेवन बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मोसद्दिक हुसैन, तस्कीन अहमद, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान। भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा सेमी फाइनल मे प्रवेश किया.

Image
नई दिल्ली, जेएनएन। चैंपियंस ट्रॉफी का 11 वां मुकाबला भारत और द. अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। इस अहम मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। द. अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 44.3 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। 192 रन के लक्ष्य के  जवाब में भारतीय टीम ने 02 विकेट खोकर 38 ओवर में 193 रन बना दिए । भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 76 रन की पारी खेली। धवन भी हुए आउट 12 रन पर खेल रहे रोहित शर्मा मोर्ने मोर्कल की गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक को कैच देकर पवेलियन लौट गए। इमरान ताहिर ने 78 रन  पर खेल रहे शिखर धवन को डु-प्लेसिस के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को दूसरा झटका दे दिया। इस तरह बिखरी द. अफ्रीका की पारी 35 रन पर खेल रहे हाशिम अमला आर. अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर धौनी को कैच दे बैठे और भारत को मिली पहली सफलता। 53 रन पर खेल रहे डिकॉक को जडेजा ने बोल्ड कर द. अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया। डिविलियर्स 16 रन बनाकर रन आउट हो गए और भारत को मिली गई तीसरी सफलता। ...

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हराया, युवराज सिंह मैन ऑफ़ द मैच बने.

Image
•रफ़्तार न्यूज़ डेस्क || 4 June. 00:00 AM चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान की बीच खेला गया। इस मैच को भारत ने 124 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।  इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48 ओवर में 3 विकेट पर 319 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक फिर से पाकिस्तान को जीत के लिए 48 ओवर में 324 रन का लक्ष्य मिला। इसके बात फिर से बारिश की वजह से पाकिस्तान को जीत के लिए 41 ओवर में 289 रन का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य का पीछा पाकिस्तान की टीम नहीं कर पाई और 33.4 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन ही बना पाई। पैर में लगी चोट की वजह से बहाव रियाज बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।  भारतीय बल्लेबाजों का धमाका पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन के तौर पर गिरा। वो 68 रन बनाकर आउट हो गए। 18 साल के शादाब की गेंद पर अजहर अली ने धवन का कैच पकड़ा। काफी खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने पहले ही मैच में गज...

राइज़िंग पुणे सुपरजयंट ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

Image
6 May. 2017  हैदराबाद ,  6 मई 2017: आईपीएल-10 के 44वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 12 रन से हराया. हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुणे ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया. पुणे के 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को 25 रनों के स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा, उसके तुरंत बाद ही केन विलियम्सन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालाँकि कप्तान डेविड वार्नर (40) और युवराज सिंह (47) रन बनाकर टीम को जीताने का प्रयास किया मगर पुणे की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना पाई.  पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स ने 3 और जयदेव उनाद्कत ने हैट-ट्रिक के साथ ही 5 विकेट लिए इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान पुणे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही  और 39 रनों के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. हालाँकि कप्तान स्टीव स्मिथ (34) और बेन स्टोक्स (39) ने मिलकर 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. मगर दोनों के आउट होने के बाद टीम लड़ख...