whatsapp ने लॉन्च किया अपना नया app Whatsapp Business
Whatsapp ने लॉन्च किया अपना नया एप Whatsapp Business Raftaar News 24 BJ || Tech News व्हाट्सऐप फॉर बिज़नेस ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग इस ऐप को छोटे और मध्यम बिजनेस को ध्यान रखकर डिजाइन किया है। व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप काफी समय से अपने फीचर्स को लेकर सुर्खियों में था। कंपनी काफी समय से इस ऐप पर काम कर रही थी और आखिरकार इस ऐप को भारत समेत इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, ब्रिटेन और अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। इस ऐप के फीचर्स को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस ऐप के एक्चुअल फीचर्स और टूल्स के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं इस ऐप से जुड़ी जरूरी बातें। whatsapp-business-app-launched-india कंपनी ने वॉट्सएप बिजनेस ऐप को बिजनेस और क्लाइंट को जोड़े रखरने और आसान कम्यूनिकेशन के लिए डिजाइन किया है। वॉट्सएप ने इस ऐप के लिए BookMyShow, Netflix और MakeMyTrip के साथ साझेदारी की है। अगर आपके पास आप अपने पर्सनल नंबर से वॉट्सएप चला रहे हैं और बिजनेस के लिए वॉट्सएप बिजनेस ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सक...