Kiss Day Special: जाने kiss करने के फ़ायदे
नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. लेकिन वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है. पूरी दुनिया में लवर्स इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस हफ्ते की शुरुआत होती है रोज डे से और खत्म होती है 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइंस डे के दिन. हफ्तेभर चलने वाले इस त्योहार में 13 फरवरी को यानि की वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले किस डे सेलिब्रेट किया जाता है.. किस डे दुनिया भर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है. पार्टनर का प्यार से हाथ में हाथ पकड़ना हो या फिर कंधे पर सिर रखना सब प्यार इजहार करने के ही अलग-अलग अंदाज हैं. प्यार इजहार करने का ही एक खास तरीका होता है किस. एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान का प्रतीक है. ऐसा कहा जाता है कि कोई भी अपनी जिंदगी का पहला किस कभी नहीं भूलता. यह इतना खास एहसास होता है. किस डे पर आज हम आपको बताएंगे किस करने से होने वाले फायदों के बारे में.. डिप्रेशन में कारगर है किस. मिलती है खुशी- किस करने से एंडोफिन्स और एंड्रोफिन्स नामक हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जिससे एक अलग तरह की खुशी मिलती है. डॉक्टरों का मानना है कि अगर आप डिप्रेशन मे...