बिहार में अब 'ईंटबंदी' लगेगा ई-चालान
Raftaar News 24 Bihar Jharkhand NewsDesk| •Anurag Shrivastva Patna : राज्य सरकार माल ढुलाई की व्यवस्था को हाईटेक कर रही है। इसके तहत पहले बालू-गिट्टी के कारोबार के लिए ई-चालान लागू किया गया। इसके बाद 50 हजार से अधिक मूल्य के माल परिवहन के लिए ई–वे बिल लागू किया गया। अब सोमवार से ईंट-भट्ठों से बेची जाने वाली ईंटों की ढुलाई के लिए भी ई-चालान अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में बालू-गिट्टी के कारोबार की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक जून, 2017 से ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी। इससे जहां इन लघु खनिजों के अवैध धंधे पर रोक लगने लगी, वहीं राज्य सरकार के पास बालू व गिट्टी की बिक्री का पूरा डाटा भी मिलने लगा। इससे मूल्य पर नियंत्रण करने की दिशा में भी सरकार को मदद मिलने लगी। यह व्यवस्था सफल साबित हुई। इसमें पूरी सूचना भरने के बाद ही चालान का प्रिंट निकलता है और उसका विवरण चालक के मोबाइल पर भी दिखता है। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने 13 जनवरी, 2018 को कहा कि 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य के माल के परिवहन के लिए 15 जनवरी से प्रायोगिक तौर...