बिहार के मुजफ्फरपुर के एक सिनेमा हॉल में हुई बमबारी
बिहार में 'पद्मावत' दिखा रहे सिनेमा हॉल पर पेट्रोल बम से हमला, भाग खड़ी हुई पुलिस Publish Date:Sun, 28 Jan 2018 बिहार में 'पद्मावत' दिखा रहे एक सिनेमा हॉल पर अपराधियों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागे। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। ... मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विवाद थम नहीं रहा। मुजफ्फरपुर में फिल्म दिखा रहे मोतीझील स्थित श्याम सिनेमा हॉल पर रविवार की रात कुछ लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मी भी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के मद्देनजर हॉल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार फिल्म का विरोध कर रहे लोगों ने मोतीझील ओवरब्रिज के ऊपर से चार पेट्रोल बम से हॉल पर हमला कर दिया। एक बम गेट के समीप व दूसरा परिसर में गिरा। जोरदार आवाज होने के बाद लोग जान बचाने को भागने लगे। इधर, सिनेमा देख रहे...