Posts

Showing posts with the label फ़िल्म जगत

हनी सिंह पर बन सकती है फिल्म मिली इतनी मोटी रकम

Image
नई दिल्ली: अपने रैप से बॉलीवुड से लेकर यूट्यूब तक पर तहलका मचाने वाले रैपर यो यो हनी सिंह की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है. सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि हनी सिंह को उनकी बायोपिक के लिए 25 करोड़ रु. की मोटी रकम की पेशकश हुई है. हनी सिंह लंबे समय से अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ की वजहों से सुर्खियों में रहे हैं. कुछ समय से हनी सिंह सुर्खियों से गायब हैं, और वे काम भी कम कर रहे हैं. by Taboola Sponsored Links . Stop Hairfall And Grow Your Hair Back! Book Appointment Now! Dr Batra's वैसे भी हनी सिंह के बारे में लोगों को काफी बातें पता हैं लेकिन अब भी कई ऐसे बातें हैं जिनके जवाब जनता को नहीं मिले हैं. जैसे उनका रैप सीन से एकदम गायब हो जाना, शाहरुख खान के साथ उनका विवाद. इस तरह की कई बातें हैं जिनके जवाब उनकी बायोपिक में मिल सकते हैं. ‘कॉकटेल’ फिल्म के गीत "अंग्रेजी बीट" के रिलीज के बाद हनी सिंह देश की एक जानी-पहचानी वॉयस बन गए थे, और युवाओं में उनका जबरदस्त क्रेज हो गया था. शाहरुख हो या सलमान खान, हनी सिंह ने हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है. उनकी लोकप्रियत...

संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावती पर बड़ा विवाद हो रहा है। फिल्म निर्माता पर इतिहास का स्वरूप बिगाड़ने के आरोप लगाते हुए कछ दलों ने हंगामा किया है। आप इसे कैसे देखते हैं?

Image

नहीं रही रीमा लागु दिल का दौरा पड़ने पर हुआ निधन

Image
मुंबई : अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। रीमा लागू ने गुरुवार तड़के सुबह 3 बजकर 15 मिनट मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। खबर मिली है कि रीमा लागू काफी लंबे से बीमार चल रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रीमा लागू ने 'मैंने प्यार किया', 'आशिकी', 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'वास्तव', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें रीमा लागू ने मराठी और हिंदी फिल्मों के काम करने के अलावा कई टीवी सीरियल में भी अपनी पहचान बनाई। ऑन स्क्रीन पर सलमान खान की मां के नाम से पॉपुलर थियेटर, टेलीविजन और फिल्म की अभिनेत्री रीमा लागू तू-तू मैं-मैं, श्रीमान-श्रीमति जैसे टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।

पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड 2017 से नवाज़ा गया

Image
अनुराग श्रीवास्तव.   करोड़ो दिलों की धड़कन पावर स्टार पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें भोजपुरी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय एवं भोजपुरी सिनेमा में दिये गयें विशेष योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलीब्रेशन क्लब, लोखंडवाला में दादा साहेब फालके फिल्म फाउंडेशन के चेयरमैन अश्फाक खापेकर द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में हिन्दी, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, राजस्थानी  और टीवी चैनल के नामी गिरामी हस्तियाँ मौजूद रहीं। इस समारोह में दादा साहेब फालके के परिवार से उनके पौत्र और पौत्र-वधु भी मौजूद थे। यह आयोजन हर साल मुंबई में किया जाता है, जिसमें भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान देने के लिए बहुत से कलाकारों का अवार्ड देकर सम्मान किया जाता है। पवन सिंह ने कहा कि यह अवार्ड मिलना बहुत ही खुशी की बात है। मैं सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। यह अवार्ड मैं अपने चाहने वालों, श्रोताओं व दर्शकों के नाम करता हूँ।’   गौरतलब है कि पवन सिंह की पिछले साल 2016 में रिलीज हुई स...