बिहार में पहुचे झारखण्ड की कुल जनसंख्या से भी अधिक पर्यटक
Amazing : झारखंड की कुल जनसंख्या से भी अधिक पर्यटक पहुंचे बिहार Bihar Tourism बिहार की सुरम्य वादियां, रमणीय, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। साल-दर-साल पर्यटकों के आने का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस बार भी वर्ष 2016 की तुलना में रिकॉर्ड पर्यटक बिहार आए। यह जानना सुकून भरा होगा कि पड़ोसी राज्य झारखंड की जनसंख्या (3.29 करोड़) से भी अधिक पर्यटकों ने बिहार का भ्रमण किया। देसी और विदेशी सैलानियों को मिलाकर 3 करोड़ 34 लाख 96 हजार 768 पर्यटक आए। यह 2016 से लगभग 14 फीसदी अधिक है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस वर्ष भी पटना पर्यटकों के आने के मामले में शीर्ष पर रहा। यहां 75 लाख 29 हजार से अधिक पर्यटक आए। इस बार 350वें प्रकाशोत्सव का आयोजन पटना में हुआ था। जनवरी 2017 में शुरू हुआ आयोजन दिसंबर में शुकराना समारोह के साथ समाप्त हुआ। इन दोनों माह में लाखों श्रद्धालु पटना आए। दूसरे नंबर पर गया रहा। यहां 39 लाख 53 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। सभी जिलों ने सैलानियों का आंकड़ा पर्यटन विभाग को भेजा दिया है। जल्द ही जारी होगा। इस बार पितृपक्ष मेला (गया) ...