Posts

Showing posts with the label CRIME

पाकिस्तान की काली करतूत: CRPF कैम्प पर किया आतंकी हमला

Image
जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों ने बड़ी करतूत को अंजाम दिया है. आतंकियों ने जम्मू के सुंजुआन आर्मी कैंप को निशाना बनाया है. इस हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है. साथ ही एक जवान की बेटी भी हमले में घायल हुई है. बताया जा रहा है कि ये आत्मघाती हमला तड़के सुबह 5 बजे किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 3-4 आतंकी कैंप की जाली काटकर अंदर घुसे. इसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू की. आतंकियों के इस हमले का सेना की क्विक रिएक्शन टीम ने जवाब दिया. हालांकि, अभी तक आतंकियों को न्यूट्रलाइज किए जाने की खबर नहीं आई है. ताजा जानकारी के मुताबिक, ये सभी आतंकी आर्मी कैंप के रिहायशी इलाके में घुसे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसजीएस जामवाल ने बताया कि उन्हें सुबह 4.55 बजे हमले का अलर्ट मिला था. जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है. CRPF कैंप पर हुआ था हमला बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर 2017 को आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया था. जैश के 2 आतंकियों ने अवंतिपुरा के लीथपोरा में अटैक किया थ...

किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाया गया दिल्ली से अगवा छात्र, फायरिंग में मारा गया एक बदमाश

Image
देश की राजधानी के पूर्वी दिल्ली स्थित श्रेष्ठ विहार इलाके से अगवा हुए स्कूल छात्र को पुलिस ने सोमवार देर रात अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया है. नई दिल्ली: देश की राजधानी के पूर्वी दिल्ली स्थित श्रेष्ठ विहार इलाके से अगवा हुए स्कूल छात्र को पुलिस ने सोमवार देर रात अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात गाजियाबाद के एक ठिकाने की घेराबंदी की तो कडनैपर्स ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया, जबकि 2 घायल हुए हैं. घायल हुए बदमाश का नाम पंकज बताया जा रहा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य गिरफ्तार हुए बदमाश का नाम नितिन है. पुलिस ने स्कूली छात्र को उनके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि छात्र को साहिबाबाद के शालीमार सिटी में रखा गया था. अगवा हुए छात्र के बच्चे के दादा ने बताया, 'रात करीब एक बजे फोन आया और कहा गया कि बच्चा मिल गया है. हम जीटीबी गए और हमें हमारा पोता सौंप दिया गया. डॉक्टरों ने कहा है कि उसे आराम की जरूरत है.' बस ड्राइवर ...

राजद विधायक पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे सुरेंद्र यादव बाल बाल बचे

Image
गया मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है और पुलिस प्रशासन इस पर नियंत्रण करने पर असफ़ल साबित हो रही है अपराधी दिन पर दिन जुर्म किये जा रहे है  इसके बावजूद पुलिस मात्र मूकदर्शक बनी बैठी है। इसी क्रम में बेलागंज के राजद MLA डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के क़ाफ़िले पर सड़क लुटेरों ने हमला कर दिया। यह वारदात रविवार की देर रात हुई। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रविवार की देर रात राजद के दबंग विधायक माने जाने वाले बेलागंज विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के योगिया सिमरा गांव में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे श्रीपुर बाग़ीचा के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से कुछ अपराधी पेड़ गिरा कर मोटरसाइकिल सवारों के साथ लूटपाट कर रहे थे। जैसे ही विधायक डॉ. यादव का क़ाफ़िला वहां पहुंचा अपराधियों ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। जैसे ही विधायक अपनी गाड़ी से बाहर निकले, उन्हें देख अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। इस दौरान विधायक के बॉडीगार्डों ने जवाबी फायरिंग भी की। हालांकि लु...