दो सूरज दिखने का वादा करने वाला विडियो का सच
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. ये वीडियो दुनिया की तबाही का दावा कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और कनाडा में एक साथ दो-दो सूरज उगते दिखाई दिए हैं और ये पृथ्वी के विनाश की निशानी है. अमेरिका का बताया जा रहा है वीडियो वायरल हो रहा एक मिनट 4 सेकेंड का ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है. इस वीडियो के साथ वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, ‘’आज अमेरिका में दो-दो सूरज दिखे. नासा ने कहा ये दुनिया के लिये विनाशकारी है.’’ सोशल मीडिया पर दो सूरज वाले इस वीडियो की चर्चा तो हो रही है लेकिन सवाल उठता है कि अगर हमारे तारामंडल में एक ही सूरज है तो ये दूसरा सूरज कहां से आया? खगोलशास्त्री ओपी गुप्ता ने बताई सच्चाई दिल्ली के तारा मंडल में अंतरिक्ष पर रिसर्च करने वाले खगोलशास्त्री ओपी गुप्ता से जब सवाल पूछा गया कि इस वीडियो का क्या सच है? तो उन्होंने बताया, ‘’ये संभव नहीं है. एक साथ दो सूरज का बिल्कुल ही असंभव है. दूर ब्रह्मांड में बाइनरी स्टार होते हैं. दो तारें होते हैं जो कॉमन सेंटर पर होते हैं, लेकिन उनकी थ्योरी अलग होती है. लेकिन हमारे साथ ऐसा होने वा...