Posts

Showing posts with the label Muzaffarpur News

पंकज उधास का गजलों के कार्यक्रम का मुजफ्फरपुर में हुआ सफ़ल आयोजन

Image
बिहार सरकार के द्वारा दहेज़ प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुज़फ्फरपुर के ऑडिटोरियम में दिनांक 28 जनवरी 2018 को ग़ज़ल सम्राट पद्मश्री से सम्मानित श्री पंकज उधास जी ...

शहर कि विकास कि रफ़्तार अब इनके हाथ मे है सरकार.

Image
[caption width="1770" align="alignleft"] Raftaar News || 9 June || 23:17[/caption] आज मुजफ्फरपुर के लिये खास दिन था, आज शहर को अपना नया मेयर और उप मेयर मिलने वाला था. आज सुबह से ही पूरे शहर मे माहौल गरम था हम भी पहुँच गये ख़बर जुटाने अभी वकत था सो हम पास के चाय कि दुकान पर पहुँच गये , दबा कर भीड़ लगी थी, बिहार मे दो चीज दबा कर चली एक शराब व दूजा चाय. वैसे तो बिहार मे अब "अथ श्री दारू कथा" समाप्त हो चुकी है फिर भी कही ना कही इसकी महीमा का गुणगान दबे मुख होता ही रहता है, हां एक चाय ही ऐसी है जिसकी महिमा का गुणगान ना ही कभी खतम हुआ था और ना ही कभी खतम होगा. चाय ही एक ऐसा सूरा है जो हर ससुरा के जुबान पे चढता है ऊ भी बेझिझक का सही बोले ना, हमम...सही पकडे है पांडे जी. सब जम के मार रहा था अरेरे..... कौनो  लईका के नही जी चाय के चूसकि जी आप भी ना कुछू भी सोच लेते है,  हमहऊ मार लिये एक आध गो.. चूस्की चाय के. आज दुकनवा पे राहगिर कम नेता जी के चमचा जादे दिख रहा था, अऊर दिखे काहे नही आज तो मौका भी था अऊर दस्तूर भी. सब अपन अपन दाव पेल रहा था, हमहऊ कुछ मुह से बकारते पर इ...

छात्रा अपहरण कांड : छात्रा तो बरामद हुई पर गुत्थी अब तक अनसुलझी है, ये रही अब तक कि दास्तान.दास्तान.

Image
[caption width="650" align="alignnone"] 27 मई को सोनाली अपने घर से अचानक गायब हो गई और छपरा पहुँच गई, बालिका सुरक्षा गृह के सदस्यों ने उसके बारे मेँ जानना चाहा तो उसने खुद को अनाथ बताया घर का पता भी नही बताया जो कई सवाल खड़े करता है.[/caption] [caption width="1180" align="aligncenter"] कई सारे सवाल है जिनके जवाब अब सोनली ही दे सकती है, क्या वजह रही जो अचानक घर से भाग गई, खुद को अनाथ क्यों बताया, घर क्यों नही आना चाहती थी.[/caption] IMAGE SOURCE : DAINIK JAGRAN 

मुजफ्फरपुर : सरैया के अभुचक गांव मे एसएच 74 पर स्कॉर्पियो एवम ट्रक के बीच टक्कर.

Image
Raftaar News || 3 June 12:13 PM ✍न्यूज़ अपडेट✍ मुजफ्फरपुर   सरैया के  अभुचक गांव मे एसएच 74 पर स्कार्पियो एवं ट्रक के बीच टक्कर । बेतिया के सीजेएम सहित गार्ड एवं चालक बुरी तरह घायल । करीब दो घंटे तक सीजेएम के चालक स्कार्पियो मे फंसे रहा ।अंततः गैस कटर से स्कार्पियो के बाॅडी को काटकर सरैया पीएचसी लाया गया । जहा से रेफर कर दिया गया ।  बताया गया कि बिहार के तमाम सीजेएम की बैठक पटना मे थी । बैठक मे उपस्थित होने हेतु बेतिया से पटना जाने के क्रम मे उक्त जगह दुर्घटना हुई । दुर्घटना  सीजेएम श्री प्रसाद के बाॅडी गार्ड जितेन्द्र कुमार तथा सीजेएम  बुरी तरह घायल हो गए । दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो मे चालक घंटो फंसे रहा । स्थानीय लोगो द्वारा भारी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया । इस बीच सरैया पुलिस को ग्रामीणो के कोपभाजन का शिकार पुलिस को बनना पड़ा । बता दे कि उक्त दुर्घटना मे एक साथ सीरियल टक्कर हुई । जिसमे तीन ट्रक एक दुसरे को आगे एवं पीछे से टक्कर मारते रही । वही सबसे अंत मे पीछे से जो ट्रक टक्कर मारी वह भागने मे सफल रहे । दो दुर्घटना ग्रस्त ट्रक एवं स्कार्पियो पुलिस ने...

मधुबनी : नैन्सी हत्याकांड मे पुलिस को मिली पहली सफलता.

Image
मधुबनी के नैंसी हत्याकांड मे पुलिस को मिली पहली सफलता ॥ दो गिरफ्तार ॥ अब भी कई सवाल शक के घेरे मे ॥ रफ़्तार न्यूज---- पुलिस की माने तो दो ग्रामीणों ने ही मिलकर नैंसी का अपहरण कर ह्त्या कर दी थी। मामला अंधरामठ थाना क्षेत्र से सटे अंधरामठ का है ! पिछले 25 मई को अपनी बुआ की शादी में शामिल नैंसी को गाँव के ही दो मनचलो ने मिलकर हत्या कर दिया था ! यह हत्या शादी से ठिक एक दिन पूर्व हुआ था इसलिए परिवारवालों को सक था की हत्यारा शादी में व्यवधान डालना चाहता है और पुलिस ने अपना अनुसंधान भी उसी दिशा मे किया और केस के दो नामजद अभियुक्त पवन झा एवं लालु झा को गिरफ्तार कर लिया है ! दरअसल पवन झा और लालु झा ने पांच वर्ष पूर्व नैंसी की बुआ (जिसकी शादी थी) उसके साथ छेड़खानी किया था और बाद में उसपर जानलेवा हमला भी किया था ॥ हलाकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था और पंचायत स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया था ॥ लेकिन ईन दोनों ने धमकी दे रखी थी की शादी में व्यवधान डालेंगे ! मधुबनी SP दीपक वरनवाल ने बताया की पांच वर्ष पूर्व एक्यूज्ड ने जिसकी शादी थी उसके साथ छेड़खानी किया था और उसपर जानलेवा हमला किया था ॥उसने ही ...

बड़ा खुलासा : हुआ पैसे का खेल बिहार बोर्ड मे पास कराने के लिये माँगे गये पैसे, पैसा दिया तो पास नही तो फेल.

Image
Raftaar News 31 May *बड़ा खुलासा : हुआ पैसे का खेल, पैसा दिया तो पास नही तो फेल* शेखपुरा.(31मई) : बिहार में 30 मई को घोषित हुए इंटर के रिजल्ट में रिजल्ट माफिया का खेल भी खूब चला. इंटर में 75%रिजल्ट दिलाने के लिए रिजल्ट माफिया बोर्ड ऑफिस में हावी रहे. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को चुनौती देते हुए बोर्ड ऑफिस में कार्यरत रिजल्ट माफिया बेहतर रिजल्ट देने के लिए परीक्षार्थी का बाकायदा नाम, पिता का नाम,माता का नाम, इंटर संकाय, कॉलेज के नाम का  सही जिक्र करते हुए फोन कर कर अच्छे रिजल्ट के लिए संपर्क करते रहे. बिहार बोर्ड ऑफिस से सही सूचना को रिजल्ट माफिया द्वारा परीक्षार्थी और उसके अभिभावक को देकर खूब चांदी काटी. रिजल्ट माफिया किस तरह रिजल्ट देने के लिए सक्रिय रहे इसका अहम खुलासा रिजल्ट माफिया और एक छात्रा के अभिभावक से हुई  बातचीत का ऑडियो अंश भी सुना जा सकता है.  ऑडियो अंश- हुआ यूं कि शेखपुरा जिला के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 15 की इंटर की परीक्षा में शामिल हुई छात्रा महिमा कुमारी के फोन नं 9709833077 पर 26 मई 2017 को 8:54am और 10:58 am को रिजल्ट माफिया मो नं 82982...

करंट लगने से बच्चे कि हालत गंभीर.

Image
•Raftaar News •31 May  आज सुबह 7:00 बजे  स्कूल जाने के क्रम में रामबाग रोड जनहित प्रेस के सामने कालाजार हॉस्पिटल के निकट एक लोहे की बिजली की पोल है जिसमें एक बच्चा पोल से सट गया, स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे को बचाया गया और उसको नजदीकी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। स्थानीय लोगों का कहना है की ईस लोहे के पोल से कितने महिनो से करेंट आ रही है इसकी शिकायत कितने महीनों से एस्सेल विद्युत कंपनी को किया गया, लेकिनआज तक कोई भी कर्मचारी उसको ठीक करने नहीँ आया। आए दिन बच्चे आदमी बकरी कुत्ता को करंट लग रहा है, लेकिन एस्सेल कंपनी की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। नतीजन आज सुबह एक बच्चे को बहुत जोरदार करेंट लग गया। बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुयी है ।ईस घटना को लेकर स्थानीय लोगों मे काफी आक्रोश है, लोगों ने ऐस्सेल के खिलाफ सडक  को बांस बल्ले से घेरकर पिछले 2 घंटे से रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। खबर मिलने तक ऐस्सेल के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पे नहीँ पहुँची है। आपको बता दे की जब से ऐस्सेल आई है मुजफ्फरपुर मे ऐस्सेल के खिलाफ लोग...

छात्रा अपहरण कांड: पूसा मार्ग कन्हौली जाम.

Image
• रफ़्तार न्यूज़ 28 May • 21:39  छात्रा अपहरण कांड कि अब तक कि पूरी कहानी. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से बारहवीं की छात्रा गायब। घर में बिखरे खून के छीटें। परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका। हज़ारीबाग में पुलिस (सैफ ) के जवान हैं छात्रा के पिता।  मामला मिठनपुरा थाना के कन्हौली का है। जहाँ दिनदहाड़े तीन बजे दिन में घर से छात्रा को अगवा करने की आशंका जताई गयी है। छात्रा की माँ मुन्नी कुमारी स्वास्थ्य विभाग में काम करती हैं। ड्यूटी के दौरान दिन के तीन बजे जब उनकी बेटी से फोन पर बात हुयी तब वह खाना खाने की बात कहकर खाने चली गयी। लगभग तीन बीस पर घर के ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे बढ़ई मिस्त्री ने उनको फोन कर चाय पीने की बात कही। मुन्नी कुमारी  जब बेटी को फोन की तब किसी ने फोन नहीं उठाया। किसी अज्ञात की आशंका से मुन्नी ने घर के ऊपरी मंजिल में काम कर रहे लोगों को निचे जाकर बेल बजाने को कहा। नीचे आने पर मिस्त्री ने मुन्नी को फोन कर जानकारी दी की आपके घर का दरवाजा खुला है ,और बेटी घर में नहीं है।  फ़ौरन मुन्नी ने अपने और बेटे को घटना की सूचना दी। घर आने पर आस पड़ोस में छात्रा की...

जन साधारण के लिये एक आवश्यक सूचना. ( गुमशुदा कि तलाश हेतु मदद कि गुहार )

Image
आवश्यक सूचना Raftaar News 28 May 14:23 PM सोनाली कुमारी जो 17 साल की हैं, उन्हें उनके निवास कनहौली से कल किड्नैप कर लिया गया। उन्होंने सफ़ेद-स्कर्ट और ब्लू-टशर्ट पहना है। कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। जिससे उन्हें जल्द-से-जल्द ढूँढ कर, उनके माता-पिता से मिलवाया जा सके। संपर्क करे इस नंबर्स पर  088774 63353 । 09707642625

कल से शुरू होगा रमजान का पवित्र महीना. रोजे कि तैयारी शुरू.

Image
• Raftaar News 27 May • 20:03 PM मुजफ्फरपुर: रमज़ान का पवित्र महीना रविवार से शुरू होगा. दरअसल, शुक्रवार को चांद नहीं दिखा. दिल्ली के जामा मस्जिद के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक चांद नहीं दिख पाया है इसलिए 'रोजा' शनिवार से शुरू नहीं होगा. वहीं, रोजा रखने वाले लोगों के लिए 'सहरी' (सूर्योदय से पहले का भोजन) शनिवार रात से शुरू होगा. गौरतलब है कि रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जब मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजन-पानी के बिना रहते हैं और मस्जिदों में सामूहिक नमाज में शामिल होते हैं.

अब इस दिन आ सकता है बिहार मैट्रिक और इंटर का परिणाम.परिणाम.

Image
न्यूज़ डेस्क : मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 25 मई तक इंटर का रिजल्ट जारी करने बाला था. पर यह नही हो सका, अब बताया जा है कि बिहार बोर्ड 30 मई को इंटर रिजल्ट जारी कर सकता है. हालाँकि मैट्रिक रिजल्ट 15 जून के तक घोषित होने की सम्भावना है. बता दें कि इस साल इंटर तथा मैट्रिक परीक्षा फरवरी माह में ही संपन्न हो गयी थी. पर परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होने के वक्त इंटर तथा मैट्रिक दोनों शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था. जिसके कारण रिजल्ट आने में देरी हो गई है.

विशेष सीबीआई टीम ने शहाबुद्दीन को अभियुक्त बनाया.

Image
• Raftaar News • 26 May 15:03 मुजफ्फरपुर: विशेष सीबीआई कोर्ट ने शहाबुद्दीन को बनाया अभियुक्त  पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में विशेष सीबीआई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पत्रकार हत्याकांड में मो. शहाबुद्दीन को दसवां अभियुक्त बनाया है. सीबीआई के वकील शरद सिन्हा ने कहा कि राजदेव हत्याकांड से संबंधित एफाईआर आरसी / एस / 2016 में बिहार पुलिस द्वारा छह अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. साथ ही एक अभियुक्त के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में दो अभियुक्त मो. जावेद और मो. कैफ जमानत पर हैं और दसवें अभियुक्त डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन, पूर्व सांसद को अभियुक्त बनाया गया है. आरोपित पक्ष के अधिवक्ता सरद सिन्हा ने कहा कि आज उन्हें वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए तिहाड़ जेल से मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 09 जून 2017 को तय की है. शरद सिन्हा ने यह भी बताया कि आज उन्होंने राजदेव हत्याकांड के एक अभियुक्त रिषु कुमार जायसवाल की जमानत याचिका पर बहस की, जिसके बाद कोर्ट ने अपना ...

नाबालिग अपहरण कांड मुजफ्फरपुर पुलिस कि हुई किरकिरी.

Image
• Raftaar News • 25 May 23:43 PM  दो नाबालिंग के कथित अपहरण मामले में मुजफफरपुर पुलिस की हो रही किरकिरी.. वक़ील समूह ने दी आंदोलन की धमकी दुसरो को न्याय दिलाने वाला वकील आज खुद अपनी दो मासूम नाबालिग बच्चियों के जिंदगी की भीख मांग रहा है ॥ पीड़ित वकील ने पुलिस पर आरोपियों को पीआर बांड पर छोड़ देने का आरोप लगाया है ॥  पीड़ित वकील के अनुसार जिस संगीन मामलों की धाराओं में न्यायालय भी जमानत देने से पहले गहन सूझ बूझ दिखता हो वही मुजफ्फरपुर की अहियापुर पुलिस ने नन बेलेबुल धारा मे आरोपित को पीआर बांड पर छोड़ दिया। मामला मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जगदम्बा नगर का है जहाँ से 13 मई को एक वकील के नाबालिग पुत्री और पोती का अपहरण कर लेने का कथित मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित वकील के अनुसार इस घटना के दो आरोपितों को स्थानीय लोगो के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था पर गिरफ्तार आरोपित को थानेदार ने पीआर बांड पर छोड़ दिया ॥ जबकि कानून विद्द का मानना है कि जिन धाराओं मे सात वर्ष से अधिक की सजा हो सकती है उसमें पुलिस जमानत नहीं दे सकती ॥ आज तक उस दोनों नाबालिग बच्चियों का पता न...

बस मे लगी आग 8 लोग जिंदा जले मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश ये है अबतक कि स्थिति.

Image
• Raftaar News • 25 May 23:02 नालंदा : बिहार में पटना से शेखपुरा जा रही बाबा रथ की बस में हरनौत में आग लग गयी. चलती बस में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गये. बस के इंजन के पास आग लगने से लोग अंदर ही जल गये. लोगों को निकलने का मौका नहीं मिल पाया. मरनेवालों में बच्चे भी शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अंदर लोग चीख रहे थे और मदद की गुहार कर रहे थे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी मदद के लिए नहीं जा पाया और बस जल कर खाक हो गयी. प्रशासन ने फिलहाल आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो पायी है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मरनेवालों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि बस में एक ही दरवाजा होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाये. साढ़े पांच बजे हुआ हादसा, जिसने भी सुना, मौके पर दौड़ पड़ा बिहारशरीफ : हरनौत में शाम साढ़े पांच बजे हुए हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह मौके पर दौड़ पड़ा. थोड़ी ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. लेकिन, तपती बस के करीब जाने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था. थोड़ी ही ...

मुजफ्फरपुर के ग्रैंड मॉल मे करंट से एक युवक कि मौत

Image
•​Raftaar News Desk • 25 May 20:25 मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा के ग्रैंड मॉल में बिजली करेंट से युवक की मौत ।। बिग बाजार मॉल में हुई मौत । मिठनपुरा थानाक्षेत्र के मामला॥ घटना आज 1 घंटे पहले कि है,  घटना उस समय हुई जब बिग बाजार मौल का नीजी बिजली मिस्त्री तीसरी मंजिल पर बिजली मरम्मत का काम कर रहा था ॥ करंट लगने के बाद उसे डाक्टर के पास ले गये जहाँ डाक्टरों ने उसे म्रित घोषित कर दिया ॥ मिठनपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है ॥म्रितक की पहचान अब्दुल्ला के रूप मे हुई है जो मझौलिया का रहनेवाला था ॥

आज है वट सावित्री व्रत, महिलाओं द्बारा इसे बड़े धूम धाम से मनाया गया.

Image
रफ़्तार न्यूज़ • 25 May 17:08 आज वट सावित्री व्रत है ॥मुजफ्फरपुर मे महिलाओं द्वारा बडी संख्या मे यह व्रत मनाया जा रहा है ॥ वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा कर पूजा करती हैं. कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है. ऐसा माना जाता है कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था. इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं. मान्यता के अनुसार इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने के बाद ही सुहागन को जल ग्रहण करना चाहिए ॥ महत्व वट का मतलब होता है बरदग का पेड. बरगद एक विशाल पेड़ होता है. इसमें कई जटाएं निकली होती हैं. इस व्रत में वट का बहुत महत्व है. कहते हैं कि इसी पेड़ के नीचे स‍‍ावित्री ने अपने पति को यमराज से वापस पाया था. सावित्री को देवी का रूप माना जाता है. हिंदू पुराण में बरगद के पेड़े में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास बताया जाता है. मान्यता के अनुसार ब्रह्मा वृक्ष की जड़ में, विष्णु इसके तने में और शि‍व उपरी भाग में रहते हैं. यही वजह है कि यह माना जाता है कि इस पेड़ के नी...

दक्षिण कोरिया से लौटी शिक्षा, एमडीडीएम मे हुई सम्मानित.

Image
25 मई, 2017 12:18 PM एमडीडीएम कॉलेज के बीकॉम पार्ट थ्री की छात्रा शिक्षा कुमारी के दक्षिण कोरिया से लौटने पर बुधवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने शिक्षा को मिठाई खिलाई, माला पहनाया और मोमेन्टो प्रदान किया। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गौरव की बात है। हम इनके सुखद जीवन की कामना करते हैं। कॉलेज इनकी हर संभव मदद करेगा। मौके पर डॉ. विनिता झा, डॉ. अलका जायसवाल, डॉ. पंकज पुरुषोत्तम, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार भी उपस्थित थे। पूरे बिहार से एकमात्र शिक्षा का हुआ था चयन: एनएसएस के तहत समाज सेवा को लेकर शिक्षा का चयन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स ने किया था। दक्षिण कोरिया में शिक्षा ने दस दिनों तक सांस्कृतिक संवाद का आदान-प्रदान किया। देश भर के 35 वॉलंटियर को यह मौका मिला था। इनमें एनएसएस से दो छात्राओं का चयन हुआ था। पूरे बिहार से एकमात्र शिक्षा कुमारी का चयन किया गया था। शिक्षा को इंदिरा गांधी अवार्ड भी मिल चुका है।