आज से रिलीज़ हों रही है पद्मावत, करणी सेना ने बुलाया देशव्यापी बंद।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' तमाम विवाद, विरोध, धमकी, तोड़फोड और आगजनी के बीच गुरुवार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. हिंदी, तमिल और तेलुगु में ये फिल्म देश भर के 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही उत्पात मचाए करणी सेना ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है. विरोध के चलते सुरक्षा के इंतजाम वहीं पुलिस और प्रशासन ने फिल्म की रिलीज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का दावा किया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है. राजधानी दिल्ली में थिएटरों के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं गुरुग्राम में पहले ही धारा 144 लगा दी गई है. फिल्म को लेकर उत्साहित हैं दीपिका 24 जनवरी को पूरे देश में इस फिल्म के पेड प्रिव्यू के शोज भी रखे गए. जिसे देखने के बाद लोगों ने इस फिल्म की काफी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा. फिल्म में का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिक...