Posts

Showing posts with the label Bihar News

इस प्रोफेसर को हो गया था 30 साल छोटी स्टूडेंट से प्यार,शादी में हुआ था बवाल

Image
इस प्रोफेसर को हो गया था 30 साल छोटी स्टूडेंट से प्यार,शादी में हुआ था बवाल  10 Jun, 2017      PATNA: मटुकनाथ और जूली शायद आपको ये नाम जरूर याद हो। प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली के बीच 30 साल का अंतर था। दोनों को अपनी लव लाइफ के लिए काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का बखूबी साथ दिया। फिलहाल, दोनों ने शादी नहीं की, पर राजी-खुशी लिव इन में हैं। पहली बार क्लासरूम में दोनों की मुलाकात हुई थी। 2004 में मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था, जिसमें जूली भी पहुंची थी।  इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें भी होती थी। प्रोफेसर की स्टूडेंट रही जूली ने उन्हें प्रपोज किया था। मटुकनाथ के मुताबिक, एक दिन जूली का फोन आया और उसने कहा कि वो मुझे पसंद करती हैं और मुझसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि, इसके बाद मटुकनाथ ने जूली को समझाया कि ये पॉसिबल नहीं है। उन्होंने बताया, वे पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। पर धीरे-धीरे मटुक भी जूली से प्यार करने लगे। जानकारी के मुताबिक, 60 साल के मटुकनाथ बिहार के भागलपुर ...

नैन्सी हत्याकांड : चाचा निकला हत्यारा, प्रेम प्रसंग मे ली जान.

Image
मधुबनी से बड़ी खबर आ रही है. चर्चित नैंसी हत्याकांड के गुनाहगारों को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. मासूम नैंसी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसके खुद के चाचा ही निकले. जानकारी के मुताबिक पुलिस हिरासत में रखे गए नैंसी के चाचा राघवेंद्र और पंकज ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.  एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि सख्ती से हुई पूछताछ के बाद नैंसी के दोनों चाचा ने नैंसी की हत्या के पीछे के सारे राज उगल दिए. दोनों ने बताया कि नैंसी के बुआ का किसी के साथ प्रेम संबंध था. जिसकी जानकारी नैंसी को भी हो गई थी. इधर, नैंसी के बुआ का रिश्ता कहीं और तय कर दिया गया था. जिसके बाद नैंसी के चाचा को लगा कि कहीं नैंसी यह बात कहीं और न बोल दे. इसी डर की वजह से नैंसी का उनलोगों ने 25 मई को अपहरण कर लिया था. जबकि नैंसी के बुआ की शादी 26 मई को होनी थी. नैंसी कहीं राज न उगल दे इस डर से दोनों चाचा ने मिलकर नैंसी की बेरहमी से गला दबा हत्या कर दी वहीं अगले दिन अपनी बहन की शादी भी संपन्न कराई. शादी के एक दिन बाद यानी 27 मई को दरिंदा चाचा ने अपनी भतीजी नैंसी का शव बाहर फेंक दिया. बता दें कि काफी चर्चा में आये नैंसी झा ह...

बिहार बोर्ड का बड़ा एलान : स्क्रूटनी कि फीस हुई कम, बेवजह फेल छात्रों तुरंत मिलेगी राहत.

Image
बिहार बोर्ड का बड़ा एलान : स्क्रूटनी की फीस कम हुई, बेवजह फेल छात्रों को तुरंत मिलेगी राहत  बिहार बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में हुई गड़बड़ियों को लेकर मचे हंगामा के बीच बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने आज मंगलवार को पटना में बड़े ऐलान किये. कोशिश परेशान छात्रों को राहत देने की है. कहा गया है कि यदि कोई गलत मूल्यांकन है और छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पास कर गए हैं, तो सुधार कर उन्हें आगे किसी नामांकन से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. आज हुए अन्य एलान हैं – बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्क्रूटनी की दर 120 रूपये से घटाकर 70 रूपये प्रति विषय कर दिया है. सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों पर छात्रों का स्क्रूटनी फॉर्म लिया जा रहा है. जो 120 रूपये जमा कर चुके हैं, उन्हें 50 रूपये प्रति विषय की वापसी होगी.सबसे पहले उन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्राथमिकता के आधार पर होगी, जिन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा यानि IIT, NEET कम्पलीट कर लिया हो. बाकी सभी छात्रों की जांच भी 30 जून तक पूरी हो जाएगी. बोर्ड किसी भी छात्र को उनके वास्तविक अंक से वंचित नहीं करन...

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन हादसा टला.

Image
पटना [जेएनएन]।  बिहार के जयनगर से नई दिल्‍ली तक जाने वाली जयनगर-दिल्‍ली स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस में रविवार की सुबह आग लग गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन को तत्‍काल रोक  दिया गया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही जयनगर से ख्‍ुाली, उसके पैंट्रीकार में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ती देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। फिर, ट्रेन को वापस स्‍टेशन पर लाया गया। स्‍टेशन पर आग पर काबू पा लिया गया। रेल प्रशासन घटना के कारणों की पड़ताल में  लग गया है।

टॉपर फर्जीवाड़ा : गणेश गिरफ़्तार, रद्द हुआ रिजल्ट नेहा बनेगी नई टॉपर.

Image
पटना [रफ़्तार न्यूज़]। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के रिजल्‍ट में नया मोड़ आया है। बोर्ड ने विवादों से घिरे आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्‍ट निलंबित कर दिया है। अब आर्ट्स की सेकेंड टॉपर नेहा कुमारी को टॉपर घोषित किया जाएगा। इस बीच गणेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने शुक्रवार की देर शाम दी। उधर, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इंटर ऑटर्स टॉपर घोटाला उजागर होने के बाद बोर्ड की कार्यप्रणाली व उसके चेयरमैन आनंद किशोर भी जांच के घेरे में हैं। जिसके स्तर पर भी गलती हुई है उसे बख्शा नहीं जाएगा। विदित हो कि बीते दिनों जारी बिहार बोर्ड के रिजल्‍ट के बाद इंटर आर्ट्स के टॉपर को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। समस्‍तीपुर के एक स्‍कूल से परीक्षा देने वाले गणेश ने संगीत विषय से परीक्षा देकर टॉप किया था, जबकि स्‍कूल में संगीत शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड चेयरमैन के अनुसार गणेश ने परीक्षा फॉर्म भरने में उम्र छिपाई है।  बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा। उसकी उम्र 42 साल है, जबकि उसने बोर्ड क...

बिहार टॉपर स्कैम पार्ट- 2: पिछले साल रूबी तो इस साल गणेश, जानें पूरी कहानी.

Image
नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क] । पिछले साल बिहार बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद यह देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। टॉपर घोटाले के कारण बिहार और राज्य की शिक्षा व्यवस्था की जमकर खिल्ली उड़ी थी। ऐसा ही कुछ इस साल रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर देखने को मिल रहा है। इस साल 12वीं की परीक्षा में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में सिर्फ 35 फीसद छात्र ही पास हुए हैं। विवाद सिर्फ रिजल्ट खराब आना ही नहीं है, पिछली बार की टॉपर रूबी राय की तरह ही इस बार का टॉपर भी अपने विषय में फिसड्डी दिख रहा है। • पिछले साल के मुकाबले आधा हुआ रिजल्ट, टॉपर फिर भी फिसड्डी नया रूबी राय साबित हो सकता है इस साल का टॉपर गणेश पिछले साल रिजल्ट आया था तो तमाम मीडियाकर्मी टॉपर रूबी राय का इंटरव्यू करने पहुंचे गए थे। लेकिन रूबी के इंटरव्यू ने एक ऐसे घोटाले का खुलासा कर दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। आर्ट्स टॉपर रूबी राय ने न सिर्फ कैमरे के सामने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया, बल्कि यह भी कहा कि इस विषय में खाना बनाने के बारे में सिखाया जाता है। इस साल के आर्ट्स टॉपर गणेश भी सवालों के घेरे में हैं। रि...

बिहार बोर्ड एक्जाम : फिर से निकला टॉपर घोटाले का जिन्न.

Image
• Raftaar News • 1 June 19:09 PM  बिहार में पिछले साल की भांति इस साल भी टॉपर घोटाला सामने आया है. आर्ट्स का टॉपर गणेश भी सवालों के घेरे में है उसके मेधा पर सिर्फ सवाल ही नहीं खड़ा हो रहा है बल्कि स्ठिती सपष्ट हो चुका है. गणेश कुमार को अपने विषय के बारे में जानकारी भी नहीं है. रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकहबीब, (ताजपुर) समस्तीपुर का टॉपर पिछले साल की आर्ट्स टॉपर रही रूबी राय की ही तरह ही है. इस साल का टॉपर गणेश ठकुर को संगीत की ठीक से जानकारी नहीं है. आर्ट्स टॉपर गणेश को संगीत में किसी सुर और ताल का पता तक नहीं है जबकि प्रैक्टिकल में 70 में से 65 अंक दिया गया है जो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. एक निजी टीवी न्यूज़ चैनेल को दिए इन्टरव्यू में ये बातें स्पष्ट हो रही है. जिस स्कूल से पढ़ाई किया उसमे न ठीक ढंग का प्रयोगशाला है और टॉपर के स्कूल में एक भी प्रशिक्षित टीचर भी नहीं है. उसके उम्र पर भी सवाल उठ रहा है गणेश का उम्र 24 साल है. उसके उम्र पर भी सवाल उठ रहा है गणेश का उम्र 24 साल है. इन सब बातों की जानकारी मिलते ही टॉपर घोटाला की बात सामने आने पर सीएम नीतीश कुमार ने ...

नैंसी हत्या मामले में दुष्कर्म या एसिड अटैक की बात को डीएसपी ने किया खारिज

Image
( सभी तस्वीर  livecity media से सभार ) मधुबनी (रफ़्तार न्यूज़): मधुबनी जिलान्तर्गत अंधरामठ थाना के महादेवमठ गांव से विगत 25 मई की संध्या अपहृत रविन्द्र नारायण झा की पुत्री बारह वर्षीया नैंसी की लाश की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामले को शीघ्र सुलझा लेने का दावा किया गया है. उपरोक्त संदर्भ में मंगलवार अपराह्न अंचल पुलिस थाना फुलपरास में मीडियाकर्मियों से मुखातिब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) उमेश्वर चौधरी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी (48/17, अंधरामठ थाना) में नामजद दो अभियुक्तों ग्रामीण पवन झा एवं लालू झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  ( सभी तस्वीर  livecity media से सभार ) घटना के दिन संध्या में नैंसी को अंतिम बार इसी के साथ देखा गया था. जांच के क्रम में ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि भी की है. गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ मृतका के परिवार की पुरानी दुश्मनी थी. गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों ने भी इस दुश्मनी को स्वीकार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि नैंसी के ऊपर एसिड अटैक अथवा उसके साथ व्यभिचार या उसे जलाकर मारने की बात निर्मूल है. ( सभी तस्वीर  ...

लोजपा के वैशाली सांसद राम किशोर सिंह के बेटे कि सड़क हादसे मे मौत.

Image
इलाहाबाद: बिहार की वैशाली सीट से सांसद और लोक जन शक्ति पार्टी के नेता राम किशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह की आज इलाहाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर सोरांव इलाके में दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे पर ओवरटेक के दौरान हुआ. हादसे के वक्त राजीव अपनी होंडा सिटी कार खुद ही ड्राइव कर रहे थे. कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजीव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं. राजीव बिहार से कार द्वारा हिमाचल प्रदेश के खुड्डा जा रहे थे. खुड्डा में वह केनरा बैंक में मैनेजर थे. कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. पोस्टमार्टम के बाद राजीव के शव को बिहार भेजा जा रहा है. उनका अंतिम संस्कार बिहार में ही होगा. ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसे का शिकार जानकारी के मुताबिक़ राजीव एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए और ट्रक ने उनकी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी. ट्रक से टकराने के बाद कार पलटकर नीचे गड्ढे में गिर गई. हादसे में राजीव बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए. हादसे की ...

अब इस दिन आ सकता है बिहार मैट्रिक और इंटर का परिणाम.परिणाम.

Image
न्यूज़ डेस्क : मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 25 मई तक इंटर का रिजल्ट जारी करने बाला था. पर यह नही हो सका, अब बताया जा है कि बिहार बोर्ड 30 मई को इंटर रिजल्ट जारी कर सकता है. हालाँकि मैट्रिक रिजल्ट 15 जून के तक घोषित होने की सम्भावना है. बता दें कि इस साल इंटर तथा मैट्रिक परीक्षा फरवरी माह में ही संपन्न हो गयी थी. पर परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होने के वक्त इंटर तथा मैट्रिक दोनों शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था. जिसके कारण रिजल्ट आने में देरी हो गई है.

रक्सौल मे हुआ हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल, खुशी से झूमे लोग.

Image
रक्सौल रेलखंड पर हाई स्पीड ट्रेन का हुआ ट्रायल, खुशी से झूमे लोग Rafraar News • 26 May   PATNA : नरकटियागंज समेत जिलेवासियों के लिये गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड के आमान परिवर्तन के बाद पहली बार इस रेलखंड का तीव्र गति की विशेष ट्रेन द्वारा ट्रायल किया गया। चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के मल के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे विशेष ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज के लिये रवाना हुई। लगभग 42 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12:15 बजे यह ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर एएसएम कार्यालय के समीप खड़ी हुयी। ट्रेन के यहां पहुचते ही रेल यात्रियों समेत रेल अधिकारियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। जंक्शन प्रबंधक लालबाबू राउत ने चीफ इंजीनियर को बुके देकर स्वागत किया। श्री मल ने बताया कि स्पीड ट्रायल के दौरान रक्सौल से सिकटा तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन दौड़ायी गयी है जबकि सिकटा से नरकटियागंज तक 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन चली है। उन्होंने बताया कि रक्सौल से सिकटा तक रेल लाईन का टैपिंग तीन बार किया जा चुका है जबकि सिकटा से नरकटियागंज तक अभी एक बार ही ...

राजद के पूर्व विधायक प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद कि सज़ा.

Image
• रोहित राज • 24 मई 08:42 am  ✍पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्र कैद की सजा  ✍   राजद नेता व पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. 22 वर्ष पहले हुए हत्याकांड में उन्हें झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है. मंगलवार को हजारीबाग के एडीजे 9 के सुरेंद्र शर्मा की कोर्ट में हुई सुनवाई में प्रभुनाथ सिंह के साथ ही उनके भाई दीनानाथ सिंह व भतीजा रितेश को भी उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. इसके अलावा 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इससे उनके परिवार के लोगों व समर्थकों में काफी मायूसी है. वहीं पीड़ित परिवार के लोग फैसले से संतुष्ट हैं, लेकिन उनका मानना है कि प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए. पत्नी चांदनी सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रभुनाथ सिंह को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी. हालांकि उम्रकैद की सजा से थोड़ी राहत मिली है. एक विधवा को न्याय मिला है।. बता दें कि 22 साल पहले 3 जुलाई 1995 में मशरख के विधायक अशोक सिंह की हत्या उनके ही सरकारी आवास पर बम मार कर दी गयी थी. तब अशोक सिंह जनता दल के विधायक थे. विधायक अशोक सिंह की घटनास्थल पर...

ये रहे आज के चुनाव नतीजे,अब होगा उम्मीदो का नया सवेरा.

Image
• अनुराग श्रीवास्तव •23 मई 22:42 pm आज नगर निगम चुनाव कि मतगणना का दिन था, सुबह से ही मतगणना कि सरगर्मी ज़ोरो पर थी, केवल मुजफ्फरपुर से 49 वार्डों कि जानकारी जुटाने मे हमारे पसीने छुट गये क्योंकि सूरज भी आज अपने प्रचंड रूप मे कहर बरपा रहा था, साथ ही साथ कुछ अप्रिय घटना सामने आई जिसमे मेहंदी हसन चौक पर गाडी मे आग लगाई गई और मतदान केंद्र पर वार्ड 12 के समर्थकों द्बारा कि गई पत्थरबाजी थी , आज कई के सपने टूटे तो कई के सपने साकार हुए, आईये जाने कौन कहा से जीता. मुजफ्फरपुर नगर से ये बनें वार्ड पार्षद : 1-सुरेश कुमार पप्पू  2-गायत्री चौधरी  3-राकेश कुमार पिंटू 4-हरिओम कुमार  5-सीमा कुमारी  6-जावेद अख्तर गुड्डु 7-सुषमा देवी 8-शशी देवी 9-एनामूल हक 10-अभिमन्यू कुमार  11-प्रमिला देवी 12-शहनाज खातून 13-सुनिता भारती  14-रतन शर्मा  15-अंजू कुमारी  16-पवन राम 17-विकास सहनी 18-संजू देवी 19-निर्मला देवी 20-संजू केजरीवाल 21-के पी पप्पू  22-संजीव चौहान  23-राकेश सिन्हा पप्पू  24-शोभा देवी 25-संतोष महरा...

बीजेपी और आरजेडी के बीच हिंसक झड़प

Image
raftaar news 17 may 16:30 pm PATNA : बीजेपी कार्यालय के बाहर बीजेपी और आरजेडी के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए है और राहगीरों को भी चोटे आई। जानकारी के मुताबिक राजद के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यालय की तरफ गए और गेट खोल कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब उन्हें रोका तो वे उग्र हो गए। इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई है। राहगीरों को भी चोटें आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।   बताया जा रही है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथपाई भी की। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए भारी मात्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने भी बयान दिया है। सिटी एसपी ने कहा कि बीजेपी कार्यालय पर हमला करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा उन्हें सजा मिलेगी। बीजेपी कार्यालय पर हमले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि यह हमला बहुत शर्मनाक ह...

नीतीश कुमार के सात निश्चय को बड़ा झटका हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Image
रफ़्तार न्यूज़ डेस्क 17 may 15:00 pm Rohit Raj 💥 न्यूज अपडेट 💥 नीतीश सरकार को झटका, 'सात निश्चयों' को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला पटना हाईकोर्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने नीतीश के सात निश्चयों में से दो निश्चय नल-जल और नाली-गली योजनाओं के पंचायतों से अधिकार छीनने के आदेश को रद्द कर दिया है. बिहार मुखिया महासंघ व अन्य की तरफ से दायर याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन की खंडपीठ ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था,जिसे बुधवार को सुनाया गया. राज्य सरकार ने पिछले जुलाई-अगस्त में 14वें वित्त आयोग द्वारा दी गयी धन राशि का 80 फीसदी धन इन दोनों योजनाओं पर खर्च करने का आदेश दिया था. साथ ही वार्ड विकास समिति का गठन किया था जिन्हें इन योजनाओं को कार्यान्वित करने का जिम्मा दिया गया था. इस फैसले के खिलाफ राज्य का मुखिया संघ कोर्ट जा पहुंचा था. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के दोनों आदेशों को रद्द करते हुए पंचायतों को इन योजनाओं को कार्यान्वित करने का फिर से अधिकार दिया है. कोर्ट के इस फैसले को सरकार के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है.

सीबीआई कें छापामारी पर लालू ने कहा बीजेपी को बधाई महागठबंधन खतरे मे है.

Image
रफ़्तार न्यूज़ डेस्क 16 мαу 14:31 ρм लालू यादव ने पहली बार आयकर छापमारी में बयान दिया है. लालू यादव ने जो कहा है उससे महागठबंधन पर खतरे के संकेत मिल रहे है..लालू ने साफ़ तौर पर बीजेपी को मुबारक वाद दिया है. उन्होंने कहा है कि BJP को नए Alliance partners मुबारक हों, लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है. जबतक आख़िरी साँस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूँगा. लालू यादव ने इशारों में गठबंधन ख़त्म करने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी को बधाई भी दी है…और कहा है कि “”अरे पढ़े-लिखे अनपढो,ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई. BJP समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटको (सरकारी तोतों) से लालू नही डरता” गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति को लेकर आज सुबह से ही लालू यादव के 22 ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही राजद नेता प्रेमचंद्र गुप्ता के बेटों के घर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि 1000 करोड़ रूपये की बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग द्वारा यह कार्यवाई की जा रही है. कहा जा रहा ही कि नीतीश के इशारे पर छापामारी शुरू हुई है…

रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Image
रफ़्तार न्यूज़ 13 मई 2017 23:16 ✍न्यूज़ अपडेट✍ *रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने एक साथ किया कई योजनाओं का शिलान्यास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को बिहार में रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया . *इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे की लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जायेगा साथ ही गोरखपुर-मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी रेल खंड का दोहरीकरण भी शीघ्र शुरु होगा.*  रेल राज्य मंत्री ने बेतिया में रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास और पासपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया. *इसके अलावा उन्होंने वाल्मीकिनगर-नरकटियागंज-सुगौली-मुजफ्फरपुर रेखखंड के विद्युतीकरण कार्य की शुरुआत की.* *उन्होंने बेतिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण का भी उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग से कुमारबाग एवं रामगढ़वा में नया फ्रेट टर्मिनल, रक्सौल में अतिरिक्त एफओबी, आदापुर में अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया*. बेतिया में रेलवे विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास करने जाने के दौरान थोड़ी देर के लिए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर भी रूके.बेतिया पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुगम सफर क...