ऑस्कर 2018: इन बॉलीवुड स्टार्स की विदेशों में धूम, OSCAR में फिल्में हुई नॉमिनेट
भारतीय एक्टर अली फजल की भूमिका वाली फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' को 90वें एकेडमी अवार्ड्स में दो नामांकन और अनुपम खेर की भूमिका वाली 'द बिग सिक' को एक श्रेणी में नामांकन मिला है, जबकि फैंटेसी फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' को सर्वाधिक 13 नामांकन हासिल हुए हैं। 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' रानी विक्टोरिया और उनके भारतीय नौकर अब्दुल करीम के बीच एक अनोखे संबंधों के बारे में है। इस फिल्म के पास सर्वश्रेष्ठ कास्ट्यूम डिजाइन एवं मेकअप तथा हेयरस्टाइलिंग की श्रेणी में पुरुस्कार जीतने का मौका है। फिल्म में अली ने अब्दुल का किरदार निभाया है, जबकि रानी विक्टोरिया का किरदार हॉलीवुड की वयोवृद्ध अभिनेत्री जूडी डेंच ने निभाया है। अनुमप की 'द बिग सिक' को लेखन (मौलिक पटकथा) श्रेणी में नामांकन मिला है, जिसे पाकिस्तानी मूल के कुमैल नानजियानी और एमिली वी. गॉर्डन ने लिखा है। 'द शेप ऑफ वाटर' बाल्टीमोर में 1962 में एक गोपनीय, उच्च सुरक्षा वाली सरकारी प्रयोगशाला में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाली एक गूंगी महिला और एक जलीय राक्षस के बीच की प्रेम कहानी है। बेस्ट ...