Posts

Showing posts with the label Jharkhand

बिहार में पहुचे झारखण्ड की कुल जनसंख्या से भी अधिक पर्यटक

Image
Amazing : झारखंड की कुल जनसंख्या से भी अधिक पर्यटक पहुंचे बिहार  Bihar Tourism बिहार की सुरम्य वादियां, रमणीय, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। साल-दर-साल पर्यटकों के आने का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस बार भी वर्ष 2016 की तुलना में रिकॉर्ड पर्यटक बिहार आए। यह जानना सुकून भरा होगा कि पड़ोसी राज्य झारखंड की जनसंख्या (3.29 करोड़) से भी अधिक पर्यटकों ने बिहार का भ्रमण किया। देसी और विदेशी सैलानियों को मिलाकर 3 करोड़ 34 लाख 96 हजार 768 पर्यटक आए। यह 2016 से लगभग 14 फीसदी अधिक है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस वर्ष भी पटना पर्यटकों के आने के मामले में शीर्ष पर रहा। यहां 75 लाख 29 हजार से अधिक पर्यटक आए। इस बार 350वें प्रकाशोत्सव का आयोजन पटना में हुआ था। जनवरी 2017 में शुरू हुआ आयोजन दिसंबर में शुकराना समारोह के साथ समाप्त हुआ। इन दोनों माह में लाखों श्रद्धालु पटना आए। दूसरे नंबर पर गया रहा। यहां 39 लाख 53 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। सभी जिलों ने सैलानियों का आंकड़ा पर्यटन विभाग को भेजा दिया है। जल्द ही जारी होगा। इस बार पितृपक्ष मेला (गया) ...

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण

झारखंड के कई जिलों में चंद्रग्रहण देखने के लिए स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई है। वहीं बिहार में बादल होने की वजह से चंद्र ग्रहण नहीं दिखा। झारखंढ के जमशेदपुर में शाम 5.58 पर चंद्रग्रहण दिखाई दिया। रांची में भी लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ ग्रहण आपको बता दें कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज यानि कि 31 जनवरी को दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। यह विभिन्न शहरों में विभिन्न समय पर दिखेगा। ऐसा पहली बार 35 सालों में हो रहा है जब चांद तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 का समय भारत में 5:18 पर शुरू हो गया है। इसके बाद यह रात 8:41 मिनट तक रहेगा। गायत्री मंत्र का करें जाप- शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण में किया जाने वाला जप, तप, पूजा आदि करने से पुण्य तो मिलता ही है। जातक के सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। ग्रहण लगने पर किया जाने वाला दान सर्वोच्च माना जाता है। इससे कुंडली के कई दोष भी कटते हैं। वैसे तो चंद्रग्रहण राशियों के हिसाब से अलग-अलग प्रभाव डालेगा लेकिन इस दौरान गायत्री मंत्र जाप करते रहने से प्रत्येक राशि के सभी दोषों का निवारण हो जाएगा। ...