Posts

सीबीआई कें छापामारी पर लालू ने कहा बीजेपी को बधाई महागठबंधन खतरे मे है.

Image
रफ़्तार न्यूज़ डेस्क 16 мαу 14:31 ρм लालू यादव ने पहली बार आयकर छापमारी में बयान दिया है. लालू यादव ने जो कहा है उससे महागठबंधन पर खतरे के संकेत मिल रहे है..लालू ने साफ़ तौर पर बीजेपी को मुबारक वाद दिया है. उन्होंने कहा है कि BJP को नए Alliance partners मुबारक हों, लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है. जबतक आख़िरी साँस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूँगा. लालू यादव ने इशारों में गठबंधन ख़त्म करने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी को बधाई भी दी है…और कहा है कि “”अरे पढ़े-लिखे अनपढो,ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई. BJP समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटको (सरकारी तोतों) से लालू नही डरता” गौरतलब है कि बेनामी संपत्ति को लेकर आज सुबह से ही लालू यादव के 22 ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही राजद नेता प्रेमचंद्र गुप्ता के बेटों के घर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि 1000 करोड़ रूपये की बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग द्वारा यह कार्यवाई की जा रही है. कहा जा रहा ही कि नीतीश के इशारे पर छापामारी शुरू हुई है…

आँखों मे जो भर दे पानी ऐसी है एक माँ के जज़्बे कि कहानी

Image
रफ़्तार न्यूज़ डेस्क 13 मई 2017 23:52 भले ही मेरे सपने टूटे हैं लेकिन हौसले अभी जिंदा है। जिंदगी ने मुझसे मेरा हमसफर छीन लिया लेकिन अब बच्चों को पढ़ा लिखाकर अफसर बनानो मेरा सपना है। इसके लिए मैं किसी के आगे हाथ नहीं फैलाऊंगी। कुली हूं लेकिन इज्जत का खाती हूं। बूढ़ी सास और तीन बच्चों की परवरिश का जिम्मा अब इसके कंधो पर आ गया था...। हम बात कर रहे हैं कटनी रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन 270 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी जिंदगी का बोझ हलका करने के लिए यात्रियों का बोझ ढो रही महिला कुली संध्या मरावी की। उसने रेलवे कुली का लाइसेंस अपने नाम कराते हुए बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए साहस और मेहनत के साथ जब वजन लेकर प्लेटफॉर्म में चलती है तो लोग हैरत में पड़ जाते हैं और जज्बे को सलाम करते हैं। 30 साल की उम्र में वह बच्चों की देखभाल के साथ चूल्हा-चक्की का काम संभाल रही थी, इसी बीच नियति ने धोखा दे दिया। हंसी-खुशी कट रही जिंदगी ने एकदम से करवट बदला और पति भोलाराम को बीमारी ने अपनी आगोश में ले लिया। इतना ही नहीं पति का देहांत हो गया। इससे घर की स्थिति लडख़ड़ा गई। बच्चों की परवरिश और दो वक्त की रोट...

रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

Image
रफ़्तार न्यूज़ 13 मई 2017 23:16 ✍न्यूज़ अपडेट✍ *रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने एक साथ किया कई योजनाओं का शिलान्यास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को बिहार में रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया . *इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे की लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जायेगा साथ ही गोरखपुर-मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी रेल खंड का दोहरीकरण भी शीघ्र शुरु होगा.*  रेल राज्य मंत्री ने बेतिया में रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास और पासपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया. *इसके अलावा उन्होंने वाल्मीकिनगर-नरकटियागंज-सुगौली-मुजफ्फरपुर रेखखंड के विद्युतीकरण कार्य की शुरुआत की.* *उन्होंने बेतिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण का भी उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग से कुमारबाग एवं रामगढ़वा में नया फ्रेट टर्मिनल, रक्सौल में अतिरिक्त एफओबी, आदापुर में अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया*. बेतिया में रेलवे विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास करने जाने के दौरान थोड़ी देर के लिए बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर भी रूके.बेतिया पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुगम सफर क...

फिर पैदा हुआ एक और ओसामा कहा पिता कि मौत का लूँगा बदला

Image
Raftaar News 13 May. 2017 20:33 News Desk वाशिंगटन। आतंकवादी संगठन अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन की हत्या के उद्देश्य से की गई कार्रवाई के दौरान अमेरिकी सुरक्षाबलों के हाथ उसके कुछ निजी खत लगे थे, जिससे खुलासा हुआ है कि दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादी का बेटा अपने पिता की ‘हत्यारी विचारधारा’ को आगे ले जाना चाहता है और उसका इरादा अपने पिता की मौत का बदला लेना है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एक पूर्व एजेंट ने यह जानकारी दी है। अमेरिका में 11 सितंबर, 2011 को हुए घातक आतंकवादी हमले को लेकर आतंकवादी समूह की जांच का नेतृत्व कर चुके अली सौफान ने कहा, “वही बेटा आज एक मजबूत और बड़े अलकायदा का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।” सौफान ने यह बात लादेन के बेटे हमजा के एक पत्र के आधार पर कही है, जिसे कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था और उसे अब सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने कहा कि वह ओसामा (पत्र में) से कहता है कि उसे याद है ‘हर इशारा..हर मुस्कुराहट, हर शब्द जो आपने मुझे दिए हैं।’ इस वक्त हमजा की उम्र लगभग 28 साल हुई होगी और जिस वक्त उसने पत्र लिखा था, उस वक्त वह 22 साल का था। उसने काफी सा...

टेप कांड पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी

Image
अनुराग श्रीवास्तव  फ़ाइल फोटो जब से अर्नब गोस्वामी ने अपने निजी चैनल पर लालू - शहाबुद्दीन कि बातचीत कि टेप जारी कि है तब से बिहार कि राजनीति गरमा गई है भाजपा ने नीतीश कुमार से इस्तीफे कि भी माँग कर दी है और महा गठबंधन तोड़ने कि भी मांग कर दी है.  इधर लालू ने अब तक इस मामले मे कुछ नही कहा था पर अब लालू यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के प्रोपोगेन्डा चलनेवाले मीडिया वाले देश के बड़े विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे है. आजकल सुपारी जर्नलिज्म चालू हो गया है. Country witnessing an Era where Supari Journalism is hailed & True Journalism is nailed… https://t.co/hlzAfTasiR — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 9, 2017 BJP&sponsored media doing propaganda setting to malign image of all prominent opposition leaders e.g Mayawati,Kejriwal,RG, Mamata,Lalu etc — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 10, 2017

पप्पू यादव ने विधायको कि लिस्ट ज़ारी कि नीतीश से कहा संपत्ति कि जांच कराओ

Image
​अन्नु सिन्हा श्रीवास्तव  पप्पू यादव ने विधायकों की एक लिस्ट जारी कर नीतीश कुमार से इनकी संपतियों की जाँच की मांग की है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर ADR के रिपोर्ट को जारी किया जिसके अनुसार उन्होंने बताया कि 154 लोग करोड़ पति है और इनमें से 130 पर आपराधिक मुकदमें चल रहे है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जदयू तब भाजपा तब राजद तब लोजपा के है. उन्होंने नीतीश कुमार को इन विधयाकों की संपति की जाँच की चुनौती देता हूँ. मेरे साथ सभी विधायकों की संपति की जाँच होनी चाहीये जिनकी संपति में विधायक बनने के बाद 80% तक इजाफा हुआ. हुआ  उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से ज्यादा भरस्टाचारी को सजा होनी चाहिए क्योंकि आतंकवादी तो कुछ लोगों को मारते है लेकिन एक भ्रष्टाचारी 12 करोड़ लोगों की जिंदगी बर्बाद करता है. ऐसे लोगों को 3 महीने के अंदर सजा होनी चाहिए और आरोप सिद्ध होने पर फाँसी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में नक्सली से ज्यादा खतरनाक पॉलिटिशियन की है. लालू जी शहाबुद्दीन से बात करने का टेप जारी हुआ है कौन नहीं जनता है की पॉलिटिशियन जो जेल जाते है वो सब बात करते है. लालू जी जब बेउर गए थे तब क्या...

पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड 2017 से नवाज़ा गया

Image
अनुराग श्रीवास्तव.   करोड़ो दिलों की धड़कन पावर स्टार पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें भोजपुरी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय एवं भोजपुरी सिनेमा में दिये गयें विशेष योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलीब्रेशन क्लब, लोखंडवाला में दादा साहेब फालके फिल्म फाउंडेशन के चेयरमैन अश्फाक खापेकर द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में हिन्दी, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, राजस्थानी  और टीवी चैनल के नामी गिरामी हस्तियाँ मौजूद रहीं। इस समारोह में दादा साहेब फालके के परिवार से उनके पौत्र और पौत्र-वधु भी मौजूद थे। यह आयोजन हर साल मुंबई में किया जाता है, जिसमें भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान देने के लिए बहुत से कलाकारों का अवार्ड देकर सम्मान किया जाता है। पवन सिंह ने कहा कि यह अवार्ड मिलना बहुत ही खुशी की बात है। मैं सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। यह अवार्ड मैं अपने चाहने वालों, श्रोताओं व दर्शकों के नाम करता हूँ।’   गौरतलब है कि पवन सिंह की पिछले साल 2016 में रिलीज हुई स...

राइज़िंग पुणे सुपरजयंट ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

Image
6 May. 2017  हैदराबाद ,  6 मई 2017: आईपीएल-10 के 44वें मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 12 रन से हराया. हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुणे ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया. पुणे के 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को 25 रनों के स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा, उसके तुरंत बाद ही केन विलियम्सन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालाँकि कप्तान डेविड वार्नर (40) और युवराज सिंह (47) रन बनाकर टीम को जीताने का प्रयास किया मगर पुणे की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना पाई.  पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स ने 3 और जयदेव उनाद्कत ने हैट-ट्रिक के साथ ही 5 विकेट लिए इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान पुणे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही  और 39 रनों के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. हालाँकि कप्तान स्टीव स्मिथ (34) और बेन स्टोक्स (39) ने मिलकर 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. मगर दोनों के आउट होने के बाद टीम लड़ख...

रिपब्लिक टीवी के खिलाफ़ राजद ने खोला मोर्चा

Image
अनुराग श्रीवास्तव   8:26 pm राजद के राष्ट्रीय पर्वक्ता मनोज झा ने सोशल मीडिया में Republic टीवी के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर टीवी पर हमला किया. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि “एक नए चैनल @republic के आगाज़ के तरीके से स्पष्ट है कि भाईसाब ‘बादशाह’ के श्रधालुओं की फेहरिस्त में सबको पछाड़ कर सबसे आगे जाना चाहते हैं.” http://www.mdhspices.com/ — Manoj K Jha (@manojkjhadu) May 6, 2017 उसके बाद अपने दुसरे ट्वीट में कहा कि “A new channel @republic goes on air 2 day adding 2 d huge competition among some channels 2 become PRAVDA 4 d regime. Yellow journalism!!!!” उन्होंने न्यूज नहीं चलाने का आरोप भी लगाया कहा कि “सुपारी पत्रकारिता का नया मुकाम @republic.रिपोर्टरमहोदय ने मेरी प्रतिक्रिया ली और चैनल ने चलायी नहीं. शायद उनके आका नाराज़ हो जाते.जय हिन्द” वहीं तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव ने ट्वीट कर Republic को बहिस्कार करने का अपील किया. कहा इस चैनेल के एमडी बीजेपी केरला से वाईस चैरमैन है. The MD of @republic Mr @rajeev_mp is Vice chairman of ...

अब यहां है निर्भया का नाबालिग दोषी, सोशल मीडिया पर उठी सजा की मांग

Image
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखने का फैसला सुनाया. निर्भया के 4 गुनाहगार तिहाड़ जेल में बंद हैं. राम सिंह जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका है तो इस वारदात का नाबालिग आरोपी राजधानी दिल्ली से हजारों मील दूर दक्षिण भारत में कहीं रेस्टोरेंट में काम कर जिंदगी गुजर-बसर कर रहा है. निर्भया का नाबालिग रेपिस्ट अब 23 साल हो चुका है. 3 साल की सजा के बाद 20 दिसंबर, 2015 को नाबालिग को रिहा कर दिया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आफ्टर केयर' प्रोग्राम के तहत नाबालिग को एक नई गुमनाम जिंदगी देकर बसाया गया. इस प्रोग्राम में शामिल रहे एक अधिकारी ने बताया कि उसको हमेशा मारे जाने का डर लगा रहता था. अधिकारी ने बताया कि जिस दिन उसे रिहा किया गया, काफी संख्या में लोग उसे तलाश रहे थे. जान को खतरा देखते हुए कड़ी सुरक्षा में उसे गोपनीय जगह पर रखा गया. जिसके बाद उसे एक एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं से उसे दक्षिण भारत के किसी अनजान शहर में रेस्टोरेंट में बतौर कुक लगवा दिया गया. रेस्टोरेंट का मालिक भी जुवेनाइल के अतीत के बारे में नहीं जानता ...

निर्भया के रेपिस्ट मुकेश सिंह की बात सुन किसी का भी खून खौल जाए

Image

दिल्ली गैंगरेप केस : निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों की फांसी सुप्रीम कोर्ट से भी बरकरार

Image
​नई दिल्‍ली: दिल्ली ही नहीं बल्कि देश को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में चार दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगाते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा है. फैसले के दौरान निर्भया के माता-पिता कोर्ट में मौजूद थे. फैसला सुनकर निर्भया की मां की आंखों में आंसू आ गए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा-सेक्स और हिंसा की भूख के चलते बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दोषी अपराध के प्रति आसक्त थे. जैसे अपराध हुआ, ऐसा लगता है अलग दुनिया की कहानी है. जजों के फैसला सुनाने के बाद कोर्ट में तालियां बजीं. गैंगरेप के चार दोषियों मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को साकेत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर 14 मार्च  2014 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी थी. दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद तीन जजों की बेंच को मामले को भेजा गया और कोर्ट ने केस में मदद के लिए दो एमिक्‍स क्यूरी नियुक्त किए गए थे.  सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह की. हर सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को भी मामले की सुनवाई ...

झारखंड में एक रुपए में होगी महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री

Image
झारखंड न्यूज़  रफ़्तार न्यूज़  अनुराग श्रीवास्तव  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है. महिलाओं के नाम पर खरीदी जाने वाली अचल संपत्ति पर स्टांप और रजिस्ट्री फीस माफ कर दिया गया है. अब महिलाओं को मकान, फ्लैट और जमीन खरीदने पर महज एक रुपए का टोकन स्टांप लगेगा. अभी यह है व्यवस्था आपको बता दें कि वर्तमान में सूबे में चार प्रतिशत का स्टांप शुल्क और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क लगता है. इस पर महिलाओं को दस प्रतिशत की छूट दी जाती है. दस लाख की संपत्ति है तो पुरुषों के नाम रजिस्ट्री कराने पर 70000 रुपए लगते हैं, वहीं महिलाओं के नाम पर कराने पर 63 हजार रुपए लगते हैं. अपने जन्मदिन पर बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि यदि महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति होगी तो वे इसे बेचने या न बेचने का फैसला ले सकती हैं. राजस्व को झटका सरकार के इस निर्णय से उसे राजस्व का तगड़ा झटका भी लगेगा. अचल संपत्ति में पुरुषों और महिलाओं की रजिस्ट्री का औसत अनुपात 60:40 का है.वित्तीय वर्ष 2016-17 में निबंधन मद में करीब 650 करोड़ रुपए आए. इसमें महिलाओं द्वारा कराई रज...

नक्सलियों ने जवानों को क्यों मारा?

Image
पिछले दो सालो से लोगो कें बीच एक सवाल बड़ा ही खास रहा वो ये कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? तरह तरह कें पिक्चर तरह तरह कें मैसेज दो सालो तक सोशल मीडिया मे घूमता रहा और ये ही सवाल पूछता रहा कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?   और अब जबकि फ़िल्म रिलीज़ हो गई तो सब चल दिए अपनें इस सवाल का जवाब ढूँढने,  सवाल बहुत ही बड़ा और जरुरी था ना जवाब ढूंढना लाज़मी था .  पर एक सवाल ऐसा है जिसका जवाब ढूंढना सच मे बहुत ज़रूरी है , पर किसी को ज़रूरत ही महसूस नही होती कि इस सवाल का जवाब ढूंढा जाये. आप सोचते होंगे कि ऐसा कौन सा सवाल है जो 540 करोड कमाने वाला   बाहुबली से भी बड़ा हो गया तो जनाब वो सवाल है कि नक्सलियों ने हमारे जवानों को क्यों मारा?   क्यों बोलती बंद हो गई आप सब कि?  अबतक तो आपको बाहुबली का जवाब मिल ही गया होगा पर इस सवाल का जवाब कब मिलेगा?  कोई बतायेगा ..  हम बेपरवाह हो कर ज़िंदगी जिये जो इस बात की परवाह करते हुये अपनी जान गवा देते है, हम उन वीर जवानों कि परवाह क्यों नही करते है?  स्कूलों मे हम नागरिक शास्त्र कि पढ़ाई करते है इसमें हम अ...

गिरिडीह : माइका कें अवेध खान मे चाल गिरने से 4 कि मौत 3 घायल

Image
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के उग्रवाद प्रभावित लोकाय नयनपुर थाना इलाके में संचालित माइका के अवैध खदान में सोमवार को चाल धंस गयी. इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गयी है, वही तीन मजदूर घायल हो गये. मृतकों में 12 वर्षीय बाल मजदूर लक्ष्मी कुमारी के अलावा रंजीत राणा और सुखदेव राणा   शामिल है. देवन्ति देवी, गिरिजा देवी और आठ वर्षीय कुसुम कुमारी इस दुर्घटना में घायल हो गयीं. बताया जाता है कि लोकाय के जंगलों में बिहार की सीमा से सटे इलाके में अवैध रूप से माइका व पत्थर का खदान का संचालन किया जाता है. इन खदानों में प्रत्येक दिन दर्जनों मजदूर काम करते हैं. सोमवार को भी माइका का खनन करने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान चाल धंस गयी और तीन मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गयीं ओर किसी तरह दबे लोगों को निकाला गया. बाद में इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई. मृतकों को उनके घर भेज दिया गया वहीं घायलों का इलाज गुप्-चुप तरीके से कराया जाने लगा. मामला पुलिस तक नहीं पहुंचे इसकी भी तैयारी अवैध खदानों के संचालकों ने की है लेकिन देर शाम को मामले की जानकारी पुलिस को लग ग...

रस्सी जल गयी पर बल नही गया

Image
रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए शहीद कैप्टन आयुष यादव के पड़ोसी की टिप्पणी जबरदस्त नाराजगी का इजहार है। श्रीनगर के कुपवाड़ा में कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के बहादुर बेटे कैप्टन आयुष यादव के घर सांत्वना देने गए अखिलेश यादव और उनके समर्थकों के अभद्र रवैये से शहीद के माता-पिता के साथ-साथ रिश्तेदार और पड़ोसी भी नाराज हैं। सभी का कहना है कि अखिलेश यदि दुखी परिवार को ढांढस बंधाने आए थे तो अकेले आते। हुल्लड़बाज समर्थकों को लेकर आने की क्या जरूरत थी। इसके अलावा अखिलेश को खुद भी मर्यादित आचरण करना चाहिए था। शहीद के घर में बैठकर खुद को वीवीआईपी जैसा ट्रीट कराने की उनकी इच्छा ओछापन जाहिर करती है। इसके अलावा अखिलेश द्वारा फौजी अफसरों का सम्मान नहीं करना भी आयुष के परिजनों को नागवार गुजरा। पांच मिनट भी इंतजार करना अखिलेश को मंजूर नहीं था शुक्रवार को लालबंगला स्थित डिफेंस कॉलोनी में शहीद कैप्टन आयुष यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ग्राउंड फ्लोर के कमरे में बैठा दिया गया। आयुष के पापा अमरकांत और मम्मी सरला ऊपरी...

उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, लातेहार-गढ़वा को मिलेगा लाभ

उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, लातेहार-गढ़वा को मिलेगा लाभ रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लगभग 40 वर्षों से लंबित उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को शुरू करने पर अपनी मंजूरी दे दी. इस परियोजना के लिए भारत सरकार राशि देगी. आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया गया. राज्य सरकार के प्रयास से इस परियोजना के संदर्भ में पीएमओ और नीति आयोग की बैठक में भी चर्चा हुई. बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस परियोजना के शुरू हो जाने से बड़े भूभाग को सिंचाई के लिए पानी मिल पायेगा और पलामू में होनेवाली पानी की समस्या से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है. इस परियोजना के तहत पलामू टाइगर रिजर्व की 1007.29 हेक्टेयर वन भूमि अभयोजन किया जायेगा. इससे आबादी प्रभावित नहीं होगी.  बोर्ड की बैठक में जंगली हाथियों से होने वाले जान-माल की क्षति को कम करने के लिए वनरोपण के तहत बांस रोपण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह काम निकटवर्ती गांव के लोगों को देने का निर्णय लिया. हाथी से होने वाली क्षति की मुआवजा राशि ...

सुकमा नक्सली हमला : जिन्होंने देश के लिए दी कुर्बानी, अब उन्हें दो गज जमीन मयस्सर भी नहीं

Image
ब क्सर :  देश की रक्षा के लिए गोलियां खाने के बावजूद वीर के मन में सिर्फ एक ख्याल था कि भारत मां का कोई और लाल देश के दुश्मनों की गोलियों का शिकार न हो जाये. इसलिए घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी राइफल से अंधाधुंध फायर करते हुए नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया. ऐसा करके अभय मिश्रा ने देश के साथ-साथ अपने गांव का नाम भी रोशन किया. लेकिन, तिरंगे में लिपटा शहीद का शव जब खुद के गांव पहुंचा, तो जिला प्रशासन ने यह कह कर दो गज जमीन देने से इनकार कर दिया कि सरकार का ऐसा कोई आदेश नहीं है. कांस्टेबल, अभय मिश्रा उन 26 सीआरपीएफ जवानों में थे, जिनकी जान सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में चली गयी. भोजपुर जिले में एक गांव है, तुलसी. शहीद जवान यहीं के रहने वाले थे. मंगलवार को उनका शव गांव लाया गया. यहां शहीद के परिजनों और गांव वालों को इच्छा थी कि गांव में मौजूद सरकारी जमीन पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाये. इसके लिए जगदीशपुर एसडीओ से जमीन मांगा गया. लेकिन, एसडीओ ने नियमों का हवाला देकर, जमीन देने से इनकार कर दिया. बाद में गांव के ही एक शख्स ने जमीन दान की तब, श...

राजद विधायक पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे सुरेंद्र यादव बाल बाल बचे

Image
गया मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है और पुलिस प्रशासन इस पर नियंत्रण करने पर असफ़ल साबित हो रही है अपराधी दिन पर दिन जुर्म किये जा रहे है  इसके बावजूद पुलिस मात्र मूकदर्शक बनी बैठी है। इसी क्रम में बेलागंज के राजद MLA डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के क़ाफ़िले पर सड़क लुटेरों ने हमला कर दिया। यह वारदात रविवार की देर रात हुई। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रविवार की देर रात राजद के दबंग विधायक माने जाने वाले बेलागंज विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के योगिया सिमरा गांव में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे श्रीपुर बाग़ीचा के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से कुछ अपराधी पेड़ गिरा कर मोटरसाइकिल सवारों के साथ लूटपाट कर रहे थे। जैसे ही विधायक डॉ. यादव का क़ाफ़िला वहां पहुंचा अपराधियों ने उनके वाहन को रोकने की कोशिश की। जैसे ही विधायक अपनी गाड़ी से बाहर निकले, उन्हें देख अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में विधायक बाल-बाल बच गए। इस दौरान विधायक के बॉडीगार्डों ने जवाबी फायरिंग भी की। हालांकि लु...

बस चंद हफ्ते और मुज़फ़्फ़रपुर में चालू होगा Cinepolis ग्रैंड मॉल.

Image
सही पढ़ा आपने  बस चंद हफ्ते और मुज़फ़्फ़रपुर में चालू होगा Cinepolis ग्रैंड मॉल, मुज़फ़्फ़रपुर मे.