नहीं रही रीमा लागु दिल का दौरा पड़ने पर हुआ निधन



मुंबई : अभिनेत्री रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। रीमा लागू ने गुरुवार तड़के सुबह 3 बजकर 15 मिनट मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली।

खबर मिली है कि रीमा लागू काफी लंबे से बीमार चल रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रीमा लागू ने 'मैंने प्यार किया', 'आशिकी', 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'वास्तव', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें रीमा लागू ने मराठी और हिंदी फिल्मों के काम करने के अलावा कई टीवी सीरियल में भी अपनी पहचान बनाई। ऑन स्क्रीन पर सलमान खान की मां के नाम से पॉपुलर थियेटर, टेलीविजन और फिल्म की अभिनेत्री रीमा लागू तू-तू मैं-मैं, श्रीमान-श्रीमति जैसे टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड 2017 से नवाज़ा गया

CBSE बिहार पुलिस रिजल्ट : सिपाही परीक्षा का परिणाम जारी