बिहार में ठंड का कहर जारी




पटना || बिहार में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह फिर घना कोहरा छाया है। आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इसके पहले सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर आ गया। बिहार में पूर्णिया सबसे ज्यादा ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे निचले स्तर 1.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भागलपुर भी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है।

मौसम विभाग के अनुसार छपरा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, फारबिसगंज और सुपौल में कोल्ड डे रहा। मंगलवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान यथावत रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में औसत एक डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 98 प्रतिशत होने के कारण गलन महसूस हुई। शाम को नमी की मात्रा घटकर 84 प्रतिशत पहुंच गई। सुबह हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे रही।

पूर्णिया का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और अधिकतम 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी बिहार के हिस्से में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहेगा।

मंगलवार को संभावित तापमान
शहर    - न्यूनतम - अधिकतम
पटना    - 6        - 18
गया     - 5        - 22
भागलपुर - 4        - 17
पूर्णिया  - 4         - 18
 मुजफ्फरपुर -7   -24


Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण