महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी को पद्म सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

चित्र साभार: PTI

नई दिल्ली: 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. इन दोनों के अलावा 12 और शख्सियतों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं. इसके अलावा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिये जाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए 15,700 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से सरकार ने ज्यादातर गुमनाम नायकों को पुरस्कृत किया है.

पद्म श्री 2017 से ये हुए सम्मानित

अरविंद गुप्ता (Arvind Gupta) - साहित्य और शिक्षा (सस्ती शिक्षा)
लक्ष्मीकुट्टी (Lakshmikutty ) - चिकित्सा (सांप काटने)
भज्जू श्याम (Bhajju Shyam) - कला (चित्रकला - गोंड कला)
सुधांशु बिस्वास (Sudhanshu Biswas) - सोशल सर्विस
एमआर राजगोपाल (MR Rajagopal) - चिकित्सा (पैलिएटिव केयर)
मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) - खेल
राजगोपालन वासुदेवन (Rajagopalan Vasudevan) - विज्ञान और इंजीनियरिंग (इनवेशन)
सुभाषिनी मिस्त्री (Subhasini Mistry )- सामाजिक कार्य
विजयलक्ष्मी नवनैतकृष्णन (Vijayalakshmi Navaneethakrishnan )- साहित्य और शिक्षा (सस्ती शिक्षा)
सुलागत्ति नरसम्मा (Sulagatti Narasamma )- चिकित्सा
यहींही ढोडेन (Yeshi Dhoden) - चिकित्सा
रानी और अभय बैंग (Rani and Abhay Bang) - चिकित्सा (सस्ती हेल्थकेयर)
लेंटिना एओ ठक्कर (Lentina Ao Thakkar)- सामाजिक कार्य (सेवा)
रोमूलस व्हाइटेकर (Romulus Whitaker)- अन्य (वन्यजीव संरक्षण)
संपत रामटेके(Sampat Ramteke)- सोशल वर्क
सैंडुक रुट (Sanduk Ruit)- चिकित्सा (नेत्र विज्ञान)
क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी, स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी समेत 12 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा.
पद्म विभूषण पुरस्कार जिन तीन लोगों को दिया जाएगा उनमें दक्षिण भारत के प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ गुलाम मुस्तफा खान शामिल हैं.

Courtesy Zee News

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण