गणतंत्र दिवस: सीएम बोले, विकास की मजबूत लकीर में हमारी सरकार सफल



मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य की जनता के सकारात्मक सहयोग से विकास की एक मजबूत लकीर खींचने में हमारी सरकार सफल हुई है।
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उपराजधनी दुमका में झंडोतोलन के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस बात का दावा पूरे विश्वास के साथ कर सकता हूँ कि जिन उम्मीदों एवं अपेक्षाओं के साथ राज्य की जनता ने हमें सत्ता सौपी थी,उन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार मजबूत एवं ईमानदार प्रयास कर रही है।झारखंड के माहौल बदल गया है। संताल परगना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संताल परगना कभी विकास के दौड़ में पीछे राह गया था,आज राज्य के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना के विकास के लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।हाल में ही संताल परगना की जनता को समर्पित 3000 करोड़ की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद एक प्रमुख चुनौती रहा है।झारखंड को नक्सलमुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार जोरदार और आक्रामक अभियान चला रही है।मुख्य धारा से भटके हुए वैसे लोग जो हिंसा का रास्ता छोड़ कर राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं,हृदय से स्वागत है।पुनर्वास नीति के तहत उनके लिए एक बेहतर जीवन का विकल्प उपलब्ध है। समारोह में विभिन्न विकास योजनाओं की झांकी प्रस्तुत की गई।

Comments

Popular posts from this blog

आज दिखाते है कैसे अपने ही नज़रो के सामने इंसानियत मरती है?

मुजफ्फरपुर को भी सुलगाने लगा हैं "पद्मावत" का आग

बिहार झारखंड में दिखा चंद्रग्रहण